विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वैभव सूर्यवंशी के बल्ले में लगी है AI चिप्स', आइसलैंड क्रिकेट ने Nvidia के सीईओ का उड़ाया मजाक

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:00 PM (IST)

यूएई ए के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से तबाही मचा दी। भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज ने लिस्ट ए क्रिकेट में तूफानी दोहरा शतक लगाया। 

वैभव सूर्यवंशी (P.C- BCCI X)

वैभव सूर्यवंशी (P.C- BCCI X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ मैच में कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में शानदार 204 रन की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी से कई बड़े रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त कर दिए। वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी पर आइसलैंड क्रिकेट ने मजे लिए हैं। आइसलैंड क्रिकेट ने इसे एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेन्सेन हुआंग से जोड़ा है।

गुरुवार को आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेन्सेन हुआंग पर चुटकी ली। उन्होंने हुआंग की कंपनी में वापसी और वैभव सूर्यवंशी की फॉर्म को एक साथ जोड़ा। आइसलैंड क्रिकेट ने जेन्सेन हुआंग के एनवीडिया के CEO के रूप में लौटने और सूर्यवंशी की इस धमाकेदार पारी पर कहा कि भारतीय युवा खिलाड़ी के बल्ले में एनवीडिया की AI चिप्स लगी थीं। एनवीडिया एक अमेरिकी मल्टी इंटरनेशनल कंपनी है, जो एआई (AI) चिप्स, जीपीयू (GPU), डेटा सेंटर हार्डवेयर और कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म के लिए जानी जाती है।

आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स पर लिए मजे

आइसलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को एक्स पर लिखा किया, यह कोई संयोग नहीं है कि मंगलवार को जेन्सेन हुआंग एनवीडिया के CEO के रूप में लौटे और बुधवार को वैभव सूर्यवंशी के बल्ले में AI चिप्स वापस आ गई।

 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट पर भी कसा था तंज

आइसलैंड क्रिकेट ने एक दिन पहले वैभव की पारी के बहाने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट पर तंज कसा था। आइसलैंड क्रिकेट' ने 'सैंडपेपरगेट' स्कैंडल का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को निशाने पर लिया था।

 

वैभव ने ध्वस्त किए कई बड़े रिकॉर्ड्स

वैभव सूर्यवंशी ने यूएई ए के खिलाफ मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात कर दी। वैभव सूर्यवंशी ने महज 52 बॉल में दोहरा शतक लगाया, जो लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक है। वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने सिर्फ 28 बॉल में शतक लगाया। वैभव ने जैक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 29 बॉल में शतक लगाने का रिकॉर्ड था। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इनिंग में 28 छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी से पहले एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट के नाम था। डार्सी शॉर्ट ने 23 छक्के लगाए थे।

 

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका की जीत से बदल गया WTC प्वॉइंट्स टेबल का हाल; टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

यह भी पढ़ें- SA VS BAN: वियान मुल्डर के 'सत्ते' के आगे पस्त हुआ बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका ने विशाल जीत के साथ किया 'व्‍हाइट वॉश'

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।