साउथ अफ्रीका की जीत से बदल गया WTC प्वॉइंट्स टेबल का हाल; टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 219 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका ने अपना दावा और मजबूत कर लिया है।

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 219 रन से विशाल अंतर से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ दो मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया है। साउथ अफ्रीका की इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में बदलाव हुआ है।
साउथ अफ्रीका की टीम ने इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में नंबर वन की पोजिशन और मजबूत की है। साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत अब 77.78% हो गया है। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 69.23% है और ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है। न्यूजीलैंड की टीम 66.67% जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं भारतीय टीम 50 जीत प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है।
साउथ अफ्रीका की जीत से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन
साउथ अफ्रीका की इस जीत ने भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह कठिन कर दी थी। साउथ अफ्रीका ने जीत से फाइनल का दावा मजबूत किया है, वहीं भारत की टेंशन बढ़ा दी है। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले छह मैच खेलने हैं। भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए सभी छह मैच जीतने के अलावा टॉप-3 में मौजूद टीमों के WTC अंक में कटौती होना भी जरूरी था। साउथ अफ्रीका की इस जीत ने भारत को झटका दिया है।
South Africa extend their lead at the top as Bangladesh slip a place in the #WTC27 standings following the Centurion Test 🏏 Predict the outcome of the upcoming contests via the standings predictor and see if your favourite side can make it to the final next year ➡️ https://t.co/A94TjioAWy
— ICC (@ICC) November 25, 2026
वियान मुल्डर ने गेंद से बरपाया कहर
साउथ अफ्रीका- बांग्लादेश मैच की बात करें तो पहली पारी में बांग्लादेश की टीम महज 91 रन पर सिमट गई थी। साउथ अफ्रीका ने मार्क एकरमैन और वियान मुल्डर के शतक से पहली पारी में चार विकेट पर 494 रन बनाकर पारी घोषित की। साउथ अफ्रीका की टीम को पहली पारी में 403 रन की बढ़त मिली। बांग्लादेश की टीम खेल के तीसरे दिन दूसरी पारी में 184 रन पर ढेर हो गई। वियान मुल्डर ने दूसरी पारी में सिर्फ 31 रन देकर सात बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मार्क एकरमैन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।