विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-नेपाल दोस्ती का नया रंग, IPL 2027 नीलामी में 10 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:18 PM (IST)

आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 10 नेपाली क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है, जो भारत-नेपाल प्रधानमंत्रियों की बैठक के बाद हुआ। यह नेपाल के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि अब तक केवल संदीप लामिछाने ही आईपीएल में खेल पाए हैं।

आईपीएल ट्रॉफी

आईपीएल ट्रॉफी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 के लिए 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी के लिए नेपाल के 10 क्रिकेटरों ने अपना पंजीकरण कराया है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के बीच हाल ही में हुई बैठक के बाद नेपाली खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास अपने नाम दर्ज कराए हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों पर दांव लगाती हैं या नहीं। बीसीसीआई की ओर से जारी नीलामी रजिस्टर के अनुसार, कुल 17 देशों के 1,220 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। इनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

नेपाल के 10 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

एसोसिएट देशों की ओर से भी खिलाड़ियों ने नीलामी में रुचि दिखाई है। इस सूची में अमेरिका के 13, जबकि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नेपाल के 10-10 खिलाड़ी शामिल हैं। नेपाल के लिए यह अहम मौका है, क्योंकि अब तक वहां का सिर्फ एक खिलाड़ी आईपीएल में अपनी जगह बना पाया है।

संदीप लामिछाने आईपीएल में खेल चुके

नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने आईपीएल खेलने वाले देश के पहले और अब तक के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्हें 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। संदीप ने 2018 और 2019 के सत्र में कुल नौ मुकाबले खेले और 13 विकेट हासिल किए। अब उनके देश के 10 अन्य खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए पंजीकरण कराकर आईपीएल में अपनी पहचान बनाने की उम्मीद जगाई है।

नेपाल का इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

पिछले कुछ वर्षों में नेपाल की टीम ने टी-20 क्रिकेट में उल्लेखनीय प्रगति की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसके खिलाड़ियों ने कई मौकों पर अपनी प्रतिभा दिखाई है और टीम बड़े टूर्नामेंटों में भी प्रभाव छोड़ने में सफल रही है। नेपाल अपनी टी-20 लीग का आयोजन भी कर रहा है, जिससे वहां के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव मिल रहा है। ऐसे में आईपीएल नीलामी में नेपाली खिलाड़ियों की मौजूदगी को वहां के क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।

184 कैप्ड व 994 अकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल

नीलामी रजिस्टर में 184 कैप्ड और 994 अनकैप्ड खिलाड़ियों के अलावा एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक 53 नाम हैं। दक्षिण अफ्रीका के 40, वेस्टइंडीज के 36, न्यूजीलैंड के 25 और अफगानिस्तान के 23 खिलाड़ियों ने भी पंजीकरण कराया है।

फ्रेंचाइजी पहले ही 184 खिलाड़ियों को रिटेन या अपनी टीम में चुन चुकी हैं। ऐसे में नीलामी में अधिकतम 66 स्थान खाली हैं, जिनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। अब इन सीमित स्थानों के लिए दुनिया भर के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा और नेपाली क्रिकेटरों की किस्मत का फैसला भी इसी नीलामी में होगा।

यह भी पढ़ें- IND-A vs SL-A: वैभव सूर्यवंशी पर सेमीफाइनल में होंगी नजरें, अजेय लंका पर जीत हासिल करने उतरेगा भारत

यह भी पढ़ें- क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा ऐसा आउट! बिना कोई गेंद खेले ही क्लीन बोल्ड हो गईं डिएंड्रा डॉटिन - Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।