विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Year Ender 2024: शिखर धवन, विराट कोहली से लेकर डेविड वॉर्नर तक, इन दिग्गजों ने इस साल किया संन्यास का एलान,देखिए लिस्ट

Published: Mon, 16 Dec 2024 06:06 PM (IST)

साल 2024 खत्म होने की कगार पर है। ये साल कई खिलाड़ियों के लिए यादगार रहा। क्रिकेट की दुनिया के ...और पढ़ें

इस साल कई क्रिकेटरों ने लिया संन्यास
इस साल कई क्रिकेटरों ने लिया संन्यास

HighLights

  1. Year Ender 2024: इस साल कई खिलाड़ियों ने कहा क्रिकेट को अलविदा
  2. Year Ender 2024: पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों ने 36 घंटे में लिया संन्यास का फैसला
  3. Year Ender 2024: भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है। हर कोई नए साल की तैयारी में जुटा है। कई लोगों के लिए ये साल खुशी लेकर आया तो किसी के लिए गम। क्रिकेट की दुनिया भी इससे अछूती नहीं रही। भारत के हिस्सा टी20 वर्ल्ड कप की जीत आई। लेकिन कुछ ऐसी खबरें भी आईं जिन्होंने निराश किया। इस साल भारत के कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कहा।

कुछ खिलाड़ियों ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान किया तो कुछ ने एकाध फॉर्मेट छोड़ा। हम आपको उन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: नीरज का सिल्वर और मनु भाकर के ब्रांज, जानें पेरिस ओलंपिक 2024 में कब-कब ऊंचा हुआ भारतीय तिरंगा

2024 में संन्यास लेने वाले दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट

शिखर धवन

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस साल क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने इसी साल अगस्त में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान किया। धवन लंबे समय तक टीम से बाहर थे और वापसी की कोशिश में लगे थे। लेकिन सफलता नहीं मिली तो रिटायरमेंट का एलान कर दिया।

ऋद्धिमान साहा

भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने भी लंबे इंतजार के बाद इस साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। साल 2022 में न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद काफी विवाद हुआ। साहा घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे लेकिन उन्होंने बताया कि ये उनका आखिरी साल है।

दिनेश कार्तिक

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी इस साल क्रिकेट को अलविदा कहा। कार्तिक ने आईपीएल-2024 से पहले ऐलान कर दिया था कि ये आईपीएल उनका आखिरी आईपीएल होगा और वह फिर क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह देंगे। कार्तिक अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं।

विराट कोहली

टीम इंडिया ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। इस वर्ल्ड कप के फाइनल में कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला। कोहली ने तभी एलान किया कि वह अब टी20 क्रिकेट नहीं खेलेंगे।

रोहित शर्मा

भारत को 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने खिताबी जीत के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। विराट कोहली के बाद रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाकर रिटायरमेंट की घोषणा की। अब रोहित सिर्फ वनडे और टेस्ट खेलते हैं।

रवींद्र जडेजा

विराट और रोहित के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी इस साल टी20 क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। उनका ये फैसला भी टी20 वर्ल्ड कप-2024 की खिताबी जीत के बाद आया। जडेजा भी अब रोहित और विराट की तरह वनडे और टेस्ट ही खेलते हैं।

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी इस साल अपने करियर का अंत कर दिया। उन्होंने कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। वॉर्नर ने किया भी ऐसा ही। इसके बाद से वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नहीं दिखे।

जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी इस साल अपना दो दशक का करियर खत्म कर दिया। एंडरसन ने इंग्लैंड समर में अपने करियर को अलविदा कहा। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने टेस्ट में 700 से ज्यादा विकेट लिए हैं।

मोईन अली

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली वो एक और खिलाड़ी हैं जिसने इस साल संन्यास का एलान किया। मोईन अली ने सितंबर में क्रिकेट को अलविदा कहा। मोईन अली अब लीग क्रिकेट खेलते हैं लेकिन आईपीएल की मेगा नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था।

मोहम्मद आमिर

फिक्सिंग के आरोप झेलने वाले मोहम्मद आमिर ने इस साल दूसरी बार संन्यास लिया। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप-2024 खेलने के लिए संन्यास से वापसी की थी लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्होंने दोबारा संन्यास ले लिया।

इमाद वसीम

आमिर की तरह पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए संन्यास से वापसी की थी, लेकिन तीन दिन पहले ही उन्होंने क्रिकेट को दोबारा अलविदा कह दिया।

इरफान खान

सात फुट लंबे पाकिस्तान के बाएं हाथ तेज गेंदबाद इरफान खान ने भी कल ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है। इरफान को 2012 में भारत दौरे पर उनकी कहर बरपाती गेंदों के लिए याद किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: खेल जगत के लिए बेमिसाल रहा ये साल; चेस से लेकर टी20 विश्व कप तक, दुनिया ने माना भारत का लोहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।