विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यशस्वी जायसवाल ने शुरू की नई पारी, क्रिकेट के बाद अब बिजनेस में रखा कदम; लॉन्च किया अपना ब्रांड

Published: Thu, 15 Oct 2026 05:24 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने क्रिकेट के बाद अब व्यापार जगत में कदम रखा है। उन्होंने 'YBJ Fits' नाम से अपना ब्रांड लॉन्च किया है, जो कपड़े और बैग बेचेगा।

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने क्रिकेट के मैदान पर अपना काफी नाम बना लिया है। वे टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं और लगातार भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, अब जायसवाल ने क्रिकेट के अलावा बिजनेस में उन्होंने कदम रखने का फैसला किया है। जायसवाल ने अपने ब्रांड का नाम भी चुन लिया है।

जायसवाल कोई पहले क्रिकेटर नहीं हैं, जो बिजनेस में हाथ आजमाने जा रहे हैं। विराट कोहली, एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपना ब्रांड सफलतापूर्व चला रहे हैं। अब युवा बल्लेबाज भी उनके नक्शे-कदम पर चल चुके हैं। बता दें कि जायसवाल की कंपनी कपड़े और बैग बेचेगी। इसकी जानकारी खुद यशस्वी ने दी है और अपने ब्रांड का नाम भी बताया है।

यशस्वी जायसवाल करेंगे बिजनेस

जायसवाल ने अपना ब्रांड लॉन्च कर दिया है। उन्होंने अपने नए ब्रांड का नाम YBJ Fits रखा है। उनकी कंपनी कपड़े और बैग बनाएगी। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ब्रांड का एक पेज भी बना रखा है, जहां उससे जुड़ी जानकारी दी गई है। फिलहाल उनके पेज पर टी-शर्ट और लगेज दिखाई दे रहा है, जो जल्द ही आने वाला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर जानकारी दी और उनकी कंपनी का लोगो भी सामने आया है।

विकेटकीपिंग करते दिखे थे जायसवाल

जायसवाल क्रिकेट में भी नए प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें हाल ही में रणजी ट्रॉफी के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया था। इससे पहले वे स्पिन गेंदबाजी करते थे लेकिन अभ्यास के दौरान उन्हें विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया।

न्यूजीलैंड दौरे पर आएंगे नजर

भारतीय टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां पर टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 और उतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इसके अलावा दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी होगी। टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम को न्यूजीलैंड पहले भेजने का फैसला किया है, जहां तीन मैचों की अनौपचारिक सीरीज खेली जाएगी। इसमें जायसवाल का भी नाम शामिल है। इस सीरीज की शुरुआत 24 अक्टूबर से होने वाली है।

यह भी पढ़ें- भारत के लिए खेला, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा को बनाया शिकार; क्रिकेट से अचानक हो गया गायब! अब है सुपरस्‍टार

यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना के निशाने पर विश्व रिकॉर्ड, जिंबाब्वे सीरीज में करेंगी वो कारनामा जो क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ