Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yashasvi Jaiswal निकले एकदम झकास, डेब्‍यू में लपका हैरतअंगेज कैच; Travis Head से हो गई तुलना- VIDEO

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 05:18 PM (IST)

    Yashasvi Jaiswal Catch Video भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में डेब्यू का मौका मिला। वनडे डेब्यू में यशस्वी ने कमाल की फील्डिंग की। उन्होंने वनडे का पहला कैच बेन डकेट का लपका। जिस अंदाज में यशस्वी ने बेन डकेट को हर्षित राणा की गेंद पर कैच आउट किया उसे देखकर हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है।

    Hero Image
    Yashasvi Jaiswal ने लपका Ben Duckett का धांसू कैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yashasvi Jaiswal Catch Video: भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में डेब्यू का मौका मिला। वनडे डेब्यू में यशस्वी ने कमाल की फील्डिंग की। उन्होंने वनडे का पहला कैच बेन डकेट का लपका। जिस अंदाज में यशस्वी ने बेन डकेट को हर्षित राणा की गेंद पर कैच आउट किया, उसे देखकर हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yashasvi Jaiswal ने लपका Ben Duckett का धांसू कैच

    दरअसल, इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। उन्होंने पहले वनडे मैच में पारी के 10वें ओवर में कमाल की फील्डिंग की। यह ओवर डेब्यूटेंट हर्षित राणा डाल रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर बेन डकेट ने लेग साइड में छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीमा रेखा के बाहर जाने में नाकामयाब रही। इस दौरान यशस्वी ने पीछे की ओर दौड़ लगाते हुए गेंद को लपकते हुए हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने मैदान पर जो रफ्तार दिखाई, उससे हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

    यशस्वी का कैच देखकर हर कोई उनके कैच की तुलना ट्रेविस हेड से करने लगा। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार ट्वीट्स शेयर कर रहे हैं। ट्रेविस हेड ने वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में रोहित शर्मा का कैच जिस तरह से लपका था, ठीक उसी तरह यश्सवी ने भी ये कैच अपने नाम किया।  

    Harshit Rana ने डेब्यू मैच में किया शानदार प्रदर्शन

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले हर्षित राणा के लिए शुरुआत खराब रही। बेन डकेट ने उनके एक ओवर में 26 रन बटोरे। वनडे डेब्यू में ये किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा डाला गया सबसे महंगा ओवर रहा। इसके बाद भी कप्तान रोहित ने हर्षित पर भरोसा बनाए रथा और वह इस भरोसे पर खरे उतरे। अगल ही ओवर में हर्षित ने दो विकेट लिए। पहले डकेट को यशस्वी के हाथों कैच आउट कराया। उसके बाद उसी ओवर की आखिरी गेंद पर हैरी ब्रूक को आउट कर इंग्लिश टीम को डबल झटका दिया।