विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2015 को ऑस्‍ट्रेलिया ने बना दिया था सबसे हटके, क्रिकेट इतिहास में आज भी सबसे खास है ये मैच

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 30 Aug 2023 02:28 PM (IST)

पांच बार की वनडे विश्व कप की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के नाम सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। इसके ...और पढ़ें

World Cup 2015 को ऑस्‍ट्रेलिया ने बना दिया था सबसे हटके
World Cup 2015 को ऑस्‍ट्रेलिया ने बना दिया था सबसे हटके

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क।  पांच बार की वनडे विश्व कप की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के नाम सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा टीम ने 2015 में भारतीय टीम को पीछे छोड़ते हुए इस वैश्विक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के विरुद्ध ग्रुप मैच में छह विकेट पर 417 रन बनाए थे जो वनडे विश्व कप में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।

वार्नर, स्मिथ और मैक्सवेल ने मचाया था तूफान

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के विरुद्ध खेले गए उस मैच में डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी से 50 ओवर में 400 रन का स्कोर पार किया था। वार्नर ने सबसे ज्यादा 178 रनों की पारी खेली थी, जबकि स्मिथ ने उनका साथ बखूबी निभाते हुए 95 रन बनाए थे।

इतना ही नहीं वार्नर और स्मिथ के बीच दूसरे विकेट के लिए 260 रनों की साझेदारी हुई थी। फिर मैक्सवेल ने महज 39 गेंदों पर 88 रन बनाकर कंगारू टीम का स्कोर 400 के पार पहुंचाया था।

तीन बार बना 400 से ज्यादा का स्कोर

2015 विश्व कप से पहले सिर्फ भारत ऐसा देश था जिसने वनडे विश्व कप में 400 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन 2015 में तीन बार 400 से ज्यादा स्कोर खड़ा किया गया। सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध ऐसा किया। दक्षिण अफ्रीका ने फिर आयरलैंड के विरुद्ध 411 रन बनाए और इसके अगले ही दिन कंगारू टीम ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त किए।