विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एमएस धोनी खेलेंगे अगला IPL या ले लेंगे संन्यास? आज हो जाएगा साफ

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:15 PM (IST)

जब भी आईपीएल का समय आता है एमएस धोनी को लेकर चर्चा तेज हो जाती है कि वह इस सीजन संन्यास लेंगे या नहीं। इस बार भी यही कहानी है।

एमएस धोनी शुरुआत से आईपीएल खेल रहे हैं

एमएस धोनी शुरुआत से आईपीएल खेल रहे हैं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के महान कप्तानों में शुमार एमएस धोनी को लेकर बीते कुछ सालों से एक ही सवाल उठता रहता है। वो सवाल ये है कि धोनी कब तक आईपीएल खेलेंगे। हर आईपीएल सीजन से पहले और दौरान उनके संन्यास की अटकलें लगाई जाती हैं जो हर साल गलत साबित होती हैं। आईपीएल-2027 से पहले भी यही सवाल उठ रहे हैं और आज इस पर कुछ हद तक स्थिति साफ हो सकती है।

धोनी कब क्या करेंगे ये वही जानते हैं। वह किसी को बताकर कुछ नहीं करते हैं। उन्होंने अचानक से टेस्ट कप्तानी छोड़ी और इसी तरह टी20, वनडे की कप्तानी से भी इस्तीफा दिया। इसी तरह उन्होंने चुपचाप से एक पोस्ट के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। ऐसे में वह आईपीएल से संन्यास कब लेंगे कोई भी यह बात पक्के तौर पर नहीं बता सकता।

होना है फैसला

पिछले आईपीएल में धोनी नहीं खेले थे और इसकी वजह चोट बताई गई थी। अब उनके अगले सीजन के खेलने पर सस्पेंस है और इसे लेकर आज कुछ हद तक स्थिति साफ हो सकती है। आज सभी फ्रेंचाइजियों के लिए अगले सीजन के लिए अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीख है। अगर चेन्नई धोनी को रिटेन करती है तो इसका मतलब साफ है कि वह अगले आईपीएल में खेलते दिखाई दे सकते हैं।

अगर धोनी का नाम नहीं आता है तो फिर यह पक्का है कि वह अब संन्यास लेने के मूड़ में हैं और हो सकता है कि चेन्नई के कोचिंग स्टाफ में बतौर मेंटॉर नजर आएं। धोनी किसी और टीम में जाएं इसकी संभावना तो दिखती नहीं है।

बदल सकता है फैसला

हालांकि, अगर धोनी का नाम चेन्नई के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में आ जाए तो भी यह गारंटी नहीं मानी जा सकती है कि वह अगले सीजन में खेलेंगे क्योंकि अगर धोनी को लगा कि वह नहीं खेल पाएंगे तो वह सीजन से पहले कभी भी अपने संन्यास का एलान कर सकते हैं। धोनी की उम्र इस समय 45 साल है। ऐसे में उनका संन्यास कभी भी हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- IPL 2027 में मोहम्मद शमी को मिल सकती है नई टीम, इस फ्रेंचाइजी से चल रही है बात

यह भी पढ़ें- KKR ने पिछली बार करोड़ों देकर किया था बाहर, अब IPL ऑक्शन में फिर किस्मत आजमाएंगे मुस्तफिजुर; इस बार क्या होगा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।