विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2027 में मोहम्मद शमी को मिल सकती है नई टीम, इस फ्रेंचाइजी से चल रही है बात

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:25 AM (IST)

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके मोहम्मद शमी को आईपीएल 2027 में नई टीम मिल सकती है, क्योंकि लखनऊ और ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी को मिल सकती है नई टीम

मोहम्मद शमी को मिल सकती है नई टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे हैं। सभी की नजरें उनके आईपीएल खेलने पर हैं और इस बार फिर शमी नई टीम में दिखाई दे सकते हैं। पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपर जायंट्स में आए शमी इस बार भी ट्रेड किए जा सकते हैं।

शमी को लेकर लखनऊ और राजस्थान रॉयल्स में बात चल रही है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बातचीत अभी शुरुआती स्तर पर है। राजस्थान शमी को अपने साथ जोड़ना चाहता है।

इस खिलाड़ी के बदले हो सकता है ट्रेड

रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के बदले शमी को ट्रेड कर सकती है। करन पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान में आए थे, लेकिन चोट के कारण पूरा सीजन नहीं खेले थे। आईपीएल सीजन से खुद को बाहर करने के बाद करन सरे के लिए लोकल टी20 टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए थे और यह राजस्थान के कोच कुमार संगाकारा को पसंद नहीं आया था।

वहीं, लखनऊ के डायरेक्टर टॉम मूडी करन को काफी पसंद करते हैं और वह चाहते हैं कि करन लखनऊ में आएं। लखनऊ के पास प्रिंस यादव, मोहसिन खान और मयंक यादव के तौर पर अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है। मूडी टीम में एक ऑलराउंडर चाहते हैं जिससे टीम संतुलन बना रहे इसलिए वह करन को लाना चाहते हैं।

पांड्या के लिए भी की थी कोशिश

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि लखनऊ ने हार्दिक पांड्या को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन यह डील नहीं हो पाई और पंजाब किंग्स उन्हें अपने साथ ले गई। लखनऊ का मैनेजमेंट एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर चाहता है और वह इसी कोशिश में लगा है ताकि अपनी प्लेइंग-11 का संतुलन बना सके।

यह भी पढ़ें- KKR ने पिछली बार करोड़ों देकर किया था बाहर, अब IPL ऑक्शन में फिर किस्मत आजमाएंगे मुस्तफिजुर; इस बार क्या होगा?

यह भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स में कप्तानी को लेकर मचा घमासान, अक्षर पटेल ने फ्रेंचाइजी के लिए खड़ी की नई मुसीबत

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।