दिल्ली कैपिटल्स में कप्तानी को लेकर मचा घमासान, अक्षर पटेल ने फ्रेंचाइजी के लिए खड़ी की नई मुसीबत
आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल कप्तानी छोड़ने को लेकर हिचकिचा रहे हैं, जबकि फ्रेंचाइजी उन्हें ही कप्तान बनाए रखना चाहती है।

अक्षर पटेल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। टीम के कप्तान अक्षर पटेल आगामी सीजन में फ्रेंचाइजी को लीड करने से हिचकिचा रहे हैं। पटेल अब कप्तानी नहीं करना चाहते हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट और फ्रेंचाइजी मालिक उन्हें ही कप्तान बनाए रखने के पक्ष में हैं और इसके मना रहे हैं।
अक्षर ने अब तक डीसी की दो सीजन तक कप्तानी की है लेकिन इस दौरान टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। दिल्ली प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी। यही नहीं पटेल के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी इसका असर पड़ा है। वे बल्ले और गेंद दोंने के साथ अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में वे कप्तानी का अतिरिक्त भार कम करना चाहते हैं। हालांकि, मैनेजमेंट उन्हें मनाने में लगा हुआ है।
अक्षर पटेल छोड़ना चाहते हैं कप्तानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षर पटेल दिल्ली की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पटेल ने कप्तानी करने से इनकार कर दिया है। टीम मैनेजमेंट फिलहाल यही चाहता है कि अक्षर कप्तानी जारी रखें। इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अक्षर को टीम के मालिक भी कप्तानी करने के लिए मनाने में लगे हुए हैं। वे भी चाहते हैं कि दिग्गज ऑलराउंड ही टीम की अगुवाई करे।
पटेल को लेकर ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि उनका ट्रेड हो सकता है। कई फ्रेंचाइजियों ने इसके लिए दिल्ली से संपर्क किया और कई अच्छे ऑफर दिए। हालांकि, डीसी ने उन सभी ऑफर को ठुकरा दिया है। इसके अलावा मैनेजमेंट ने नीलामी होने तक कप्तान के नाम का एलान करने से मना कर दिया है।
दिल्ली की टीम में बदलाव
आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले दिल्ली की टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं। कोचिंग स्टाफ में सौरव गांगुली हेड कोच बने हैं, जबकि युवराज सिंह को नया असिस्टेंट कोच बनाया गया है। चमिंडा वास और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ी भी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बने हैं।
अक्षर पटेल का खराब प्रदर्शन
कप्तानी मिलने के बाद पटेल का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने आईपीएल 2026 में 14 मैच खेले, जिसमें 173 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी में 11 विकेट हासिल किए।
यह भी पढ़ें- बाली में 4 दिन तक चलेगा ICC का महामंथन, WTC से लेकर बढ़ती T20 लीग और अफगान महिला क्रिकेटरों पर भी होगा फैसला
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।