विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के गवाह बने बल्लों को करीब से देख सकेंगे फैंस, अपने 26 खास बैट्स म्यूजियम को सौंपेंगे 'मास्टर ब्लास्टर'

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:55 AM (IST)

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने करियर के 26 खास बल्ले मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के शरद पवार क्रिकेट संग्रहालय को भेंट करेंगे।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, मुंबई। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने करियर के 26 खास बल्ले मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के शरद पवार क्रिकेट संग्रहालय को भेंट करेंगे। इन बल्लों में वे बल्ले भी शामिल हैं, जिनसे सचिन ने अपने 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों में से कई यादगार शतक जड़े थे।

बल्लों के अलावा उनके हेलमेट, जर्सी और करियर के महत्वपूर्ण पलों से जुड़े निजी नोट्स सहित कई अन्य यादगार वस्तुएं भी संग्रहालय में प्रदर्शित की जाएंगी। इन अनमोल धरोहरों की प्रदर्शनी का अनावरण 16 नवंबर को एक विशेष समारोह में किया जाएगा।

सचिन तेंदुलकर ने 2013 में लिया था संन्यास

बैटोग्राफी नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से सचिन तेंदुलकर के शानदार क्रिकेट सफर को उनके करियर के विभिन्न दौर में इस्तेमाल किए गए बल्लों के जरिए दर्शाया जाएगा। प्रदर्शनी का अनावरण तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की 13वीं वर्षगांठ के अवसर पर होगा। उन्होंने 16 नवंबर 2013 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर करियर का 200वां और आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। एमसीए संग्रहालय में तेंदुलकर के नाम से समर्पित यह विशेष खंड क्रिकेट प्रेमियों को उनके करियर के ऐतिहासिक क्षणों और उपलब्धियों को करीब से जानने का मौका देगा। यहां प्रदर्शित क्रिकेट उपकरणों और निजी यादगार वस्तुओं के माध्यम से प्रशंसक उन खास लम्हों को फिर से महसूस कर सकेंगे जिसने तेंदुलकर को क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान दिलाई।

अजिंक्य नाइक ने दी प्रतिक्रिया

एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा कि बैटोग्राफी के माध्यम से हम एमसीए संग्रहालय में एक अनूठा आयाम जोड़ रहे हैं। इसके जरिए दर्शक उन उपलब्धियों के पीछे की कहानी को उन वास्तविक साधनों के माध्यम से जान सकेंगे, जिनसे ये ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई थीं।

यह भी पढ़ें- बाली में 4 दिन तक चलेगा ICC का महामंथन, WTC से लेकर बढ़ती T20 लीग और अफगान महिला क्रिकेटरों पर भी होगा फैसला

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: भारत के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड ने बदली अपनी टीम, खतरनाक पेसर को स्क्वाड में किया शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।