विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या IPL में टीमों की संख्या 10 से बढ़कर 12 होगी? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने किया साफ

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:24 PM (IST)

हाल ही में खबर थी कि आईपीएल में टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 12 की जा सकती हैं। अब ...और पढ़ें

देवजीत सैकिया ने किया बीसीसीआई का रूख साफ

देवजीत सैकिया ने किया बीसीसीआई का रूख साफ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने आइपीएल में टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 12 करने की संभावनाओं को फिलहाल खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड के भीतर इस प्रस्ताव पर अभी तक औपचारिक या अनौपचारिक रूप से कोई चर्चा नहीं हुई है।

वैश्विक क्रिकेट बाजार में आईपीएल को लेकर काफी दिलचस्पी है, लेकिन सैकिया ने कहा कि फिलहाल टूर्नामेंट के विस्तार की कोई संभावना नहीं है।

टीम बढ़ाने के ऊपर नहीं हुई कोई चर्चा

सैकिया ने कहा कि हमने 2028 में आईपीएल को 12 टीमों का टूर्नामेंट बनाने की संभावना पर न तो औपचारिक रूप से और न ही अनौपचारिक रूप से कोई चर्चा की है। फिलहाल यह हमारे विचाराधीन नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारा पूरा ध्यान 2027 में होने वाले आईपीएल पर है, जो टूर्नामेंट का 20वां संस्करण होगा। यह एक बड़ा आयोजन होगा। हम अभी उसी की तैयारियों को लेकर चिंतित हैं और उससे आगे की किसी योजना पर विचार नहीं कर रहे हैं।

मीडिया में चल रही खबरों को बताया बेबुनियाद

सैकिया ने मीडिया में चल रही टीमों की संख्या बढ़ाने से जुड़ी खबरों को अटकलें करार दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वे कुछ लोगों की कल्पनाओं पर आधारित अटकलें हैं। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और न ही इनका कोई आधिकारिक आधार है।

टीमों के पर्स में बढ़ोतरी पर भी फैसला नहीं

सैकिया ने 2027 की मेगा नीलामी से पहले टीमों के खिलाड़ियों पर खर्च करने की सीमा (सैलरी पर्स) 125 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

उन्होंने कहा कि सैलरी पर्स में बढ़ोतरी को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं है। मेगा नीलामी अगले साल किसी समय होगी। इस बार मेगा नीलामी नहीं होगी। हमारी नीलामी 16 दिसंबर को होने जा रही है, जो मौजूदा चक्र का आखिरी साल होगा।

इसके बाद हम इस पर फैसला लेंगे। वहीं, बीसीसीआई सचिव ने कोलकाता नाइटराइडर्स की सह-मालकिन और बालीवुड अभिनेत्री जूही चावला के उस हालिया सुझाव पर भी प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया, जिसमें उन्होंने एक्स पर आईपीएल को अप्रैल-मई के बजाय जनवरी में आयोजित करने की बात कही थी। सैकिया ने कहा कि हमारा पूरा ध्यान 2027 में होने वाले आइपीएल के आयोजन पर है, जो मार्च 2027 में शुरू होगा। फिलहाल हमारा ध्यान सिर्फ इसी पर है।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में होगी इंडिया ए की परीक्षा, BCCI ने किया स्क्वाड का एलान; श्रेयांका पाटिल को मिली टीम में जगह

यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह का न्यूजीलैंड में प्यार का इजहार, समरीन कौर को स्पेशल अंदाज में किया प्रपोज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।