इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में होगी इंडिया ए की परीक्षा, BCCI ने किया स्क्वाड का एलान; श्रेयांका पाटिल को मिली टीम में जगह
इंग्लैंड ए के खिलाफ तीनों फॉर्मेट के सीरीज के लिए इंडिया ए के स्क्वाड का एलान हो गया है। श्रेयांका पाटिल को टीम में जगह मिली है।

श्रेयांका पाटिल को इंडिया ए में मिली जगह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला सेलेक्शन टीम ने इंग्लैंड ए के खिलाफ घर में होने वाले तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए इंडिया ए के स्क्वाड का एलान कर दिया है। ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल को इंडिया ए की टीम में जगह मिली है।
श्रेयांका को हाल में जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज में नजरअंदाज कर दिया गया था। हालांकि, अब उन्हें इंडिया ए के लिए खेलने का मौका मिला है। भारत को घर पर इंग्लैंड ए के खिलाफ तीन टी20, तीन वनडे और एकमात्र मल्टी-डे मैच खेलना है।
अनुष्का शर्मा को मिली सफेद गेंद की कप्तानी
अनुष्का शर्मा को वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं मिन्नु मानी को उपकप्तान चुना गया है। मिन्नु इसी के साथ मल्टी-डे के मुकाबले में टीम की कमान संभालेंगी।
घरेलू सीरीज की शुरुआत टी20 से होगी। टी20 के तीनों मुकाबले पुणे में खेले जाएंगे। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका आयोजन मुंबई में होगा। वहीं एकमात्र मल्टी-डे मुकाबला भी मुंबई में ही खेला जाएगा।
इंग्लैंड महिला 'ए' का भारत दौरा
क्रम संख्या | दिन | तारीख | समय (IST) | मैच | स्थान |
1 | सोमवार | 30 नवंबर 2026 | दोपहर 1:00 बजे | पहला टी20 | पुणे |
2 | गुरुवार | 3 दिसंबर 2026 | शाम 6:00 बजे | दूसरा टी20 | पुणे |
3 | शनिवार | 5 दिसंबर 2026 | शाम 6:00 बजे | तीसरा टी20 | पुणे |
4 | मंगलवार | 8 दिसंबर 2026 | सुबह 9:00 बजे | पहला वनडे | मुंबई |
5 | शुक्रवार | 11 दिसंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे | दूसरा वनडे | मुंबई |
6 | सोमवार | 14 दिसंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे | तीसरा वनडे | मुंबई |
7 | शनिवार | 19 दिसंबर 2026 | सुबह 9:30 बजे | मल्टी-डे मैच | मुंबई |
इंग्लैंड महिला 'ए' के खिलाफ भारतीय महिला 'ए' टीम
टी20 टीम: अनुष्का शर्मा (कप्तान), मिन्नू मनी (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, तनीषा सिंह, सानिका चालके, निकी प्रसाद, जी कामलिनी (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयांका पाटिल, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, मोनिका पटेल, काशवी गौतम।
वनडे टीम: अनुष्का शर्मा (कप्तान), मिन्नू मनी (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, तनीषा सिंह, प्रिया पूनिया, निकी प्रसाद, जी कामलिनी (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, श्रेयांका पाटिल, अमीषा बहुखंडी, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, अक्षिता भगत, काशवी गौतम।
मल्टी डे टीम: मिन्नू मनी (कप्तान), तेजल हसब्निस (उपकप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पूनिया, तनीषा सिंह, पूर्वाजा वेर्लेकर, हेनरीटा परेरा, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, साइमा ठाकोर, अक्षिता भगत, अमीषा बहुखंडी, हैप्पी कुमारी, शबनम शकील।
यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह का न्यूजीलैंड में प्यार का इजहार, समरीन कौर को स्पेशल अंदाज में किया प्रपोज
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर चोटिल होकर बाहर; ECB ने रिप्लेसमेंट का किया एलान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।