विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हार्दिक पांड्या के बाद अब किसके सिर सजेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी का ताज? रेस में 4 नाम शामिल

Published: Wed, 11 Nov 2026 02:41 PM (IST)

हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में जाने के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर बहस तेज हो गई है। एमआई की कप्तानी के लिए चार खिलाड़ी प्रबल दावेदार हैं।

मुंबई इंडियंस-हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस-हार्दिक पांड्या

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब आधिकारिक रूप से पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। आईपीएल 2027 में वे श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम में खेलते हुए दिखाई देंगे। हार्दिक के पंजाब में जाने के बाद अब मुंबई की कप्तानी को लेकर बहस तेज हो गई है। रोहित शर्मा को 2024 में हटाकर एमआई का कप्तान हार्दिक को बनाया गया था लेकिन अब उन्होंने टीम का साथ छोड़ दिया है।

हार्दिक की जगह अर्शदीप सिंह मुंबई में शामिल हुए हैं। पांड्या के जाने के बाद अब चार नाम हैं, जो कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। एमआई के लिए अब फैसला लेना आसान नहीं है क्योंकि उनके पास अनुभवी या फिर युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाने की चुनौती होगी। ऐसे में आइए उन चार नामों के बारे में जानते हैं, जो मुंबई के आईपीएल 2027 में कप्तान बन सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी के लिए दावेदार हैं ये खिलाड़ी-

1. रोहित शर्मा

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को एक बार फिर से फ्रेंचाइजी कप्तानी सौंप सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया कि रोहित को मुंबई का दोबारा से कप्तान बनाया जा सकता है। उनके साथ किसी युवा खिलाड़ी को उप-कप्तान बनाकर भविष्य के लिए तैयार किया जा सकता है। ऐसे में अगर रोहित कप्तान बनते हैं, तो तिलक वर्मा को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

2. तिलक वर्मा

फ्रेंचाइजी अगर भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी खिलाड़ी को कप्तान बनाती है, तो वो तिलक वर्मा हो सकते हैं। तिलक इस समय भारतीय टी20 टीम के भी कप्तान हैं और उन्हें मुंबई की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है। वर्मा ने एमआई के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है।

3. जसप्रीत बुमराह

दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी कप्तान बनने की रेस में शामिल हैं। बुमराह ने पिछले सीजन हार्दिक और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में मुंबई की कप्तानी की है। बुमराह भी एमआई के नए कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। हालांकि, उनके चोट के इतिहास को देखते हुए फ्रेंचाइजी तेज गेंदबाज पर अतिरिक्त भार नहीं डालना चाहेगी।

4. सूर्यकुमार यादव

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में मुंबई की कप्तानी सूर्या किया करते थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी। ऐसे में वे भी कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। हालांकि, पिछले एक सालों से उनके बल्ले से रन नहीं आए हैं, जो चिंता का विषय हो सकता है।

यह भी पढ़ें- PAK vs SL: 149 सालों के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ये अजूबा, पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- 'मेरे कप्तान श्रेयस अय्यर', पंजाब किंग्स में शामिल होने के बाद हार्दिक पांड्या का पहला रिएक्शन आया सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।