IPL 2027: कौन होगा लखनऊ सुपरजायंट्स का नया कप्तान ? दिग्वेश राठी ने दिया जवाब
ऋषभ पंत आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स को अगले सीजन के लिए नए कप्तान की तलाश है।

लखनऊ सुपरजायंट्स (PC- LSG X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली: आईपीएल 2027 में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम नए कप्तान के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी। आईपीएल 2027 से पहले टीम के कप्तान ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड हुए हैं। पंत की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल 2027 में टीम का नया कप्तान कौन होगा, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश राठी ने टीम के नए कप्तान के सवाल को लेकर जवाब दिया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्वेश राठी से फैंस लखनऊ सुपरजायंट्स के नए कप्तान को लेकर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। दिग्वेश राठी ने फैंस के सवाल का जवाब देते हुए दिग्गज खिलाड़ी का नाम लिया है।
निकोलस पूरन का लिया नाम
दिग्वेश राठी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के नए कप्तान के लिए वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम लिया है. निकोलस पूरन को हाल ही में अबू धाबी टी10 (Abu Dhabi T10) की नई टीम रॉयल डेजर्ट चैंपियंस का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा वह कई फ्रैंचाइजी टीमों की कमान संभाल चुके हैं।
When Digvesh Rathi says “Pooran” after being asked about LSG’s next captain 👀 LSG fans’ reaction: 😭😭 https://t.co/YUBEMKyGEW
— Super Giants Army (@LSGFansClub) November 19, 2026
LSG की टीम में कप्तानी के कई दावेदार
लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम कप्तानी की रेस में कई दावेदार शामिल हैं। आईपीएल 2027 से कुल 17 खिलाड़ियों का रिटेन किया था, जिसमें निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम है। मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट बॉल टीम के कप्तान हैं, वहीं एडेन मारक्रम साउथ अफ्रीका की टी-20 टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. इसके अलावा टीम में राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिए सैम करन की एंट्री हुई है। सैम करन भी आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं।
पिछले सीजन आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स ने किया था निराश
लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने आईपीएल 2026 में निराश किया था। आईपीएल 2026 में लखनऊ की टीम 14 में से केवल चार मैच जीतकर अंक तालिका में 10वें (आखिरी) स्थान पर रही थी। वह टूर्नामेंट के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम भी थी।