विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PSL फ्रेंचाइजी के मालिक ने खोल दी पोल, इतनी बुरी हालत की बेचनी पड़ रही है टीम; कहा- IPL को टक्कर नहीं दे सकते

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:53 AM (IST)

पीएसएल फ्रेंचाइजी क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक नदीम ओमार टीम बेचने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि पीएसएल भारतीय आईपीएल से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकती क्योंकि बाजार सीमित है और प्रायोजकों की कमी है।

पीएसएल की खुली पोल

 पीएसएल की खुली पोल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के कई पू्र्व और मौजूदा खिलाड़ियों को यह कहते हुए सुना गया है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) भारत की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बराबरी की लीग है और इसे टक्कर देती है। हालांकि, पीएसएल की एक फ्रेंचाइजी के मालिक ने इस दावे की पोल खोल दी है और साफ कहा है कि आईपीएल को टक्कर देना पीएसएल के बस की बात नहीं। इस मालिक ने अपनी फ्रेंचाइजी बेचने की योजना भी बना ली है।

पीएसएल की फ्रेंचाइजी क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मालिक नदीम ओमार ने पुष्टि कर दी है कि वह टीम को बेचने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने इस बात को साफ तौर पर माना की पीएसएल आईपीएल को टक्कर नहीं दे पाई। 2025 से पीएसएल, आईपीएल के समय ही खेली जाने लगी है और इसके पीछे कहीं न कहीं वजह आईपीएल को टक्कर देने की थी। हालांकि, ओमार ने साफ कर दिया है कि ऐसा नहीं हो पाया।

अलविदा कहने का सही समय

ओमार ने कहा कि उनके मुताबिक पीएसएल से विदाई लेने का यही सही समय है। ओमार ने कहा, "मुझे लगता है कि पीएसएल को अलविदा कहने का यह सही समय है। अगर हमें सही ऑफर मिल गया और हमारी कुछ शर्तें मान ली गईं तो हम क्वेटा ग्लैडिएटर्स फ्रेंचाइजी बेचने को तैयार हैं।"

उन्होंने कहा, "हम आईपीएल और उसकी मार्केट से टक्कर नहीं ले सकते। उनकी तुलना में हमारी मार्केट काफी सीमित है। दुर्भाग्यवश हमारे पास स्पॉन्सर और कर्मशियल ईकाइयां नहीं हैं जो पीएसएल में पैसा लगा सकें जैसा आईपीएल में होता है।"

होता है नुकसान

ओमार ने कहा कि आईपीएल में कई तरह से पैसा आता है और पीएसएल में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर हम एक जर्सी हजार रुपये की बाजार में बेचते हैं तो उसकी कॉपी जर्सी बाजार में तुरंत आ जाती है और वो 200 रुपये में बेची जाती है जिससे काफी नुकसान होता है। आईपीएल में टीमों की वेल्यू देखें उसकी तुलना में हमारा कोई कॉम्पटीशन ही नहीं है।"

यह भी पढ़ें- IPL की वजह से परेशान हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, PSL को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में PCB

यह भी पढ़ें- पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर गिरेगी गाज! अनधिकृत लीग में खेलने पर PCB सख्त, PSL और कोचिंग से 2 साल के लिए होंगे बाहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।