विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजीत अगरकर हुए OUT, अब कौन बनेगा अगला चीफ सेलेक्टर? रेस में शामिल हैं ये बड़े नाम

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:02 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चीफ अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो गया है। उनकी जगह नए चीफ सेलेक्टर की तलाश जारी है।

अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म

अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव तय है। बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चीफ अजीत अगरकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को खत्म हो गया। अब सवाल ये है कि उनकी जगह कौन लेगा? आज से टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है जिसके लिए अभी तक टीम का एलान नहीं हुआ है।

अगरकर की गैर-मौजूदगी में प्रज्ञान ओझा की अध्यक्षता में सेलेक्शन कमेटी टीम का एलान कर सकती है, लेकिन सवाल तो इस बात का है कि अगरकर की जगह स्थायी तौर पर कौन लेगा? हम आपको ऐसे कुछ नामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्थायी तौर पर चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं।

ये नाम हैं रेस में

पार्थिव पटेल

इस रेस में पार्थिव पटेल का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्थिव को बीसीसीआई अगला चीफ सेलेक्टर बना सकती है। उनके पास कोचिंग का अनुभव भी है और टैलेंट को पहचानने की समझ भी। हाल ही में वनडे सीरीज के दौरान कमेंट्री करते हुए आकाश चोपड़ा पार्थिव के साथ चीफ सेलेक्टर की पोस्ट को लेकर हंसी-मजाक करते हुए दिखे थे। इससे भी यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका अगला चीफ सेलेक्टर बनना तय है।

प्रज्ञान ओझा

दूसरा नाम इस समय सेलेक्शन कमेटी के सदस्य प्रज्ञान का है। वह जानते भी हैं कि इस समय सेलेक्शन कमेटी की सोच क्या है और इसी को देखते हुए वह अच्छे से लीड कर सकते हैं। अगर प्रज्ञान चीफ सेलेक्टर बनते हैं तो भी एक शख्स को कमेटी में आना होगा क्योंकि इसमें पांच सदस्य होते हैं और इस समय चार ही हैं।

वीवीएस लक्ष्मण

तीसरा नाम इस रेस में वीवीएस लक्ष्मण का है जो इस समय बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मुखिया हैं। बीच में बड़े जोर-शोर से उनका नाम चला था, लेकिन फिर गायब हो गया था। हालांकि, उन्हें रेस से बाहर नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें- अब नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी, वनडे क्रिकेट पर रोहित-विराट के कारण मंडरा रहा खतरा; पूर्व विकेटकीपर के बयान ने मचाई सनसनी

यह भी पढ़ें- नए युग की शुरुआत? प्रज्ञान ओझा करेंगे सेलेक्‍शन पैनल की अगुवाई; न्‍यूजीलैंड की चुनौती को तैयार टीम इंडिया