अब नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी, वनडे क्रिकेट पर रोहित-विराट के कारण मंडरा रहा खतरा; पूर्व विकेटकीपर के बयान ने मचाई सनसनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि टीम इंडिया अब मोहम्मद शमी से आगे बढ़ चुकी है।
-1791187352080_m.webp)
बेहतरीन खिलाड़ियों में होती है मोहम्मद शमी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की गिनती

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद शमी की गिनती भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में होती है। हालांकि, वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। शमी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच साल 2025 में खेला था। इसके बाद वह कभी फिटनेस तो कभी कुछ अनजान कारणों से टीम से बाहर चल रहे हैं। टीम इंडिया का जब भी सेलेक्शन होता है, उम्मीद की जाती है कि उनकी वापसी होगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है और भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि अब टीम इंडिया शमी से आगे निकल चुकी है।
अजीत अगरकर अब सेलेक्शन कमेटी के मुखिया नहीं हैं। शमी की वापसी में उनको बड़ा रोड़ा माना जा रहा था। हालांकि, इसके बाद भी कार्तिक को लगता है कि शमी की टीम इंडिया में अब वापसी नहीं होगी।
ये है वजह
कार्तिक ने शमी की वापसी पर साफ कह दिया कि टीम इंडिया अब उनसे आगे बढ़ चुकी है क्योंकि भारत के पास दूसरे भी गेंदबाज हैं। कार्तिक ने क्रिकबज पर शमी की वापसी को लेकर कहा, "नहीं, मुझे लगता है कि कई और दूसरे पेसर भी हैं। भारतीय टीम उनसे आगे बढ़ चुकी है। पीछे मुड़कर देखने का कोई मतलब नहीं है। हालांकि, शमी ने अच्छी गेंदबाजी की है।"
भारत के पास जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज हैं जो अपनी छाप छोड़ चुके हैं। उनके अलावा गुरनूर बराड़, आकिब नबी और अंशुल कंबोज भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे आ रहे हैं।
रोहित और विराट के फेवर में हैं कार्तिक
शमी को लेकर कार्तिक ने साफ न कह दी है, लेकिन वह रोहित शर्मा और विराट कोहली को अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में खेलता हुआ देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि अगर यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज संन्यास ले लेते हैं तो वनडे क्रिकेट के भविष्य पर खतरा मंडराने लगेगा।
उन्होंने कहा, "हां, क्योंकि ये दोनों दो बड़े नाम हैं और भारत विश्व क्रिकेट का मुख्य केंद्र है। अगर हम दो बेस्ट क्रिकेटरों को खो देते हैं तो इसका असर खेल पर तो पड़ेगा ही।"
यह भी पढ़ें- किक्रेटर मोहम्मद शमी की राजनीति में एंट्री! दिल्ली में जयन्त चौधरी से मुलाकात के बाद गरमाई यूपी की सियायत
