विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नए युग की शुरुआत? प्रज्ञान ओझा करेंगे सेलेक्‍शन पैनल की अगुवाई; न्‍यूजीलैंड की चुनौती को तैयार टीम इंडिया

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:41 PM (IST)

भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के जाने के बाद चार सदस्यों वाली चयनसमिति ...और पढ़ें

प्रज्ञान ओझा (Pic Credit - Pragyan Ojha instagram)

प्रज्ञान ओझा (Pic Credit - Pragyan Ojha instagram)

HighLights

  1. प्रज्ञान ओझा को बनाया गया चयनसमिति का अंतरिम चेयरमैन

  2. गौतम गंभीर ने गुवाहाटी में चयनकर्ताओं से की मुलाकात

  3. प्रज्ञान पूर्णकालिक चेयरमैन बनने की रेस में भी शामिल

प्रेट्र, गुवाहाटी/नई दिल्ली। बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को मौजूदा वक्त के लिए चार सदस्यों वाली चयनसमिति का अंतरिम चेयरमैन बनाया गया है।

अजीत आगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद से ही पद खाली है और प्रज्ञान पूर्णकालिक चेयरमैन बनने की रेस में भी शामिल हैं।

गुवाहाटी में होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर की चारों चयनकर्ताओं के साथ चर्चा करने की तस्वीर भी सामने आ चुकी है।

चयनसमिति को भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का चुनाव करना है और इससे पहले हुई ये बातचीत काफी अहम होने वाली है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर जाएगी 22 अक्टूबर से शुरू होने वाला ये दौरान 27 नवंबर तक चलेगा।

भारत के न्‍यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम

टी20 इंटरनेशनल सीरीज का कार्यक्रम

  • 22 अक्‍टूबर - पहला टी20 - क्राइस्‍टचर्च
  • 24 अक्‍टूबर - दूसरा टी20 - क्राइस्‍टचर्च
  • 27 अक्‍टूबर - तीसरा टी20 - वेलिंगटन
  • 30 अक्‍टूबर - चौथा टी20 - ऑकलैंड
  • 1 नवंबर - पांचवां टी20 - हैमिल्‍टन

वनडे सीरीज का कार्यक्रम

  • 4 नवंबर - पहला वनडे - ऑकलैंड
  • 7 नवंबर - दूसरा वनडे - वेलिंगटन
  • 10 नवंबर - तीसरा वनडे - हैमिल्‍टन
  • 13 नवंबर - चौथा वनडे - माउंट मॉनगनुई
  • 15 नवंबर - पांचवां वनडे - माउंट मॉनगनुई

टेस्‍ट सीरीज का कार्यक्रम

19-23 नवंबर - पहला टेस्‍ट - वेलिंगटन
27 नवंबर- 1 दिसंबर - दूसरा टेस्‍ट - क्राइस्‍टचर्च

यह भी पढ़ें- Sunil Gavaskar Column: कई बार गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं 'मुख्य चयनकर्ता', किसी और का दोष सहना पड़ता है

यह भी पढ़ें- अजीत अगरकर की विदाई की इनसाइड स्टोरी: रोहित शर्मा का भविष्य, लक्ष्मण से विवाद और वो एक मीटिंग

यह भी पढ़ें- चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की होगी छुट्टी या मिलेगा एक्सटेंशन? BCCI की AGM में हुआ ये फैसला