विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WI vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्‍टइंडीज स्‍क्‍वाड घोषित, दो प्रमुख ऑलराउंडर्स को मिला आराम

Published: Mon, 19 Aug 2024 09:41 AM (IST)

वेस्‍टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच 24 अगस्‍त से तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वेस्‍टइंडीज ने इसके ...और पढ़ें

वेस्‍टइंडीज का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर
वेस्‍टइंडीज का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर

HighLights

  1. वेस्‍टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज
  2. वेस्‍टइंडीज ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड की घोषणा की
  3. वेस्‍टइंडीज ने रसेल और होल्‍डर को आराम देने का फैसला किया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वेस्‍टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच 24 अगस्‍त से तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। कैरेबियाई टीम ने इस सीरीज के लिए 15 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड की घोषणा की है। मेजबान टीम ने दो प्रमुख ऑलराउंडर्स आंद्रे रसेल और जेसन होल्‍डर को आराम देने का फैसला किया है।

वेस्‍टइंडीज ने बताया कि उसने हाल ही में टी20 वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वाड में से कुल तीन बदलाव किए हैं। रसेल और होल्‍डर के अलावा काइल मेयर्स को टीम में जगह नहीं मिली है। इसके बजाय स्पिन ऑलराउंडर फेबियन एलेन, तेज गेंदबाज मैथ्‍यू फोर्ड और प्रतिभाशाली बल्‍लेबाज एलिक एथांजे को शामिल किया गया है।

रसेल-होल्‍डर को आराम क्‍यों

क्रिकेट वेस्‍टइंडीज के क्रिकेट निदेशक माइल्‍स बासकोंब ने पुष्टि की है कि रसेल और होल्‍डर को रिकवरी अवधि के लिए आराम दिया गया है। उन्‍होंने कहा, ''आंद्रे रसेल और जेसन होल्‍डर ने आराम और रिकवरी के लिए गुजारिश की। होल्‍डर ने इंग्‍लैंड व दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार पांच टेस्‍ट खेले। इस दौरान दोनों खिलाड़ी क्रिकेट वेस्‍टइंडीज की विज्ञान और मेडिकल टीम के साथ करीब से काम करेंगे।''

यह भी पढ़ें: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम घोषित, 18 साल के युवा को पहली बार मिला मौका

डैरेन सैमी ने दी प्रतिक्रिया

इस बीच वेस्‍टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को लेकर उत्‍सुक है। उन्‍होंने कहा, ''हमारी टीम के लिए मजबूत दक्षिण अफ्रीका का सामना करना शानदार मौका है। हमने उनके खिलाफ हाल में खेला और मिश्रित नतीजे रहे। यह महत्‍वपूर्ण और उत्‍साहजनक सीरीज होगी। मुझे विश्‍वास है कि हमने जिस टीम का चयन किया, वो सफलता पाने के लिए दमदार प्रदर्शन करेगी।''

वेस्‍टइंडीज का प्रदर्शन

वेस्‍टइंडीज ने पिछली पांच द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में से चार में जीत दर्ज की। हालांकि, टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में वह सुपर-8 राउंड में बाहर हुई थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले छह टी20 इंटरनेशनल मैचों में उसने पांच मुकाबले जीते। इसमें दो लगातार द्विपक्षीय सीरीज शामिल रही।

View this post on Instagram

A post shared by WINDIES Cricket (@windiescricket)

वेस्‍टइंडीज का स्‍क्‍वाड

रोवमैन पॉवेल (कप्‍तान), रोस्‍टन चेज (उप-कप्‍तान), एलिक एथांजे, जॉनसन चार्ल्‍स, मैथ्‍यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, फेबियन एलेन, शाई होप, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, ओबेड मैकॉय, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड।

यह भी पढ़ें: 11 गेंद पर 11 रन की थी दरकार... फिर रसेल ने दिखाई मसल पावर; गगनचुंबी छक्का जड़कर टीम को दिलाई धांसू जीत- VIDEO

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।