विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम घोषित, 18 साल के युवा को पहली बार मिला मौका

Published: Wed, 14 Aug 2024 07:05 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2024 08:26 PM (IST)

दक्षिण अफ्रीका और वेस्‍टइंडीज के बीच 23 अगस्‍त से तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दक्षिण अफ्रीका ने ...और पढ़ें

क्‍वेना मैपहाका को पहली बार दक्षिण अफ्रीकी टीम में मिला मौका
क्‍वेना मैपहाका को पहली बार दक्षिण अफ्रीकी टीम में मिला मौका

HighLights

  1. क्‍वेना मैपहाका को पहली बार दक्षिण अफ्रीका टी20 स्‍क्‍वाड में जगह मिली
  2. मैपहाका आईसीसी अंडर-19 वर्ल्‍ड कप 2024 में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे
  3. वेस्‍टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच 23 अगस्‍त से शुरू होगी टी20 इंटरनेशनल सीरीज

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 23 अगस्‍त से शुरू होने वाली तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड की घोषणा कर दी है। 18 साल के तेज गेंदबाज क्‍वेना मैपहाका और ऑलराउंडर जेसन स्मिथ को पहली बार दक्षिण अफ्रीका स्‍क्‍वाड में जगह मिली है।

पता हो कि क्‍वेना मैपहाका आईसीसी अंडर-19 वर्ल्‍ड कप 2024 में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्‍होंने केवल छह मैचों में 21 विकेट चटकाए थे। इसमें तीन बार एक पारी में पांच विकेट लेना शामिल है। मैपहाका ने मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्‍व करते हुए आईपीएल में भी अपना डेब्‍यू किया था।

कोच नए खिलाड़‍ियों को पाकर उत्‍साहित

वहीं, स्मिथ के पास दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट में खेलने का अच्‍छा अनुभव है। प्रोटियाज टीम के सफेद गेंद कोच रोब वॉल्‍टर ने मैपहाका और स्मिथ के शामिल होने पर उत्‍सुकता जताई।

यह भी पढ़ें: 'निराश हैं, लेकिन हमारे लिए गर्व का पल', T20 World Cup 2024 फाइनल हारने के बाद एडेन मार्करम ने बयां किया अपना दर्द

कोच ने कहा, ''हम जेसन स्मिथ और क्‍वेना मैपहाका के स्‍क्‍वाड में जुड़ने से उत्‍साहित हैं। जेसन के हाल के प्रदर्शन प्रभावी हैं और गेंद व बल्‍ले से उनके योगदान देने की क्षमता हमारी टीम में गहराई लाएगी। क्‍वेना में काफी प्रतिभा है और इस दौरे से उनके पास मूल्‍यवान अंतरराष्‍ट्रीय अनुभव प्राप्‍त करने का मौका है।''

कई खिलाड़‍ियों को आराम

दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर, तबरेज शम्‍सी, केशव महाराज और कगिसो रबाडा को आराम दिया है। वॉल्‍टर ने कहा, ''इस सीरीज के लिए कई खिलाड़‍ियों को शामिल नहीं किया गया क्‍योंकि उनका कार्यभार प्रबंधन जरूरी है।''

बता दें कि वेस्‍टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 23 अगस्‍त को खेला जाएगा। इसके बाद अगले दो मैच क्रमश: 25 और 27 अगस्‍त को खेले जाएंगे। त्रिनिदाद इन तीनों मैचों की मेजबानी करेगा।

दक्षिण अफ्रीका स्‍क्‍वाड

एडेन मार्करम, ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, डोनोवान फेरीरा, बीजोर्न फॉर्टूइन, रीजा हेंड्रिक्‍स, पैट्रिक क्रूजर, क्‍वेना मैपहाका, वियान मुल्‍डर, लुंगी एनगिडी, रेयान रिकलटन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, रासी वान डर डुसैन और लिजाड विलियम्‍स।

यह भी पढ़ें: David Miller के रिटायरमेंट की उड़ी थी खबर, अब साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने बताई क्या है हकीकत, जानिए पूरा सच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।