विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026: सीजन की शुरुआत से पहले विराट कोहली का अल्टीमेटम, साथी खिलाड़ियों को दे दी चेतावनी

Published: Sat, 21 Mar 2026 08:03 PM (IST)

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों को अभ्यास सत्र का एक भी मिनट बर्बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, बेंगलुरू: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अपने साथी खिलाड़ियों से स्विच ऑन करने का आग्रह किया और कहा कि आईपीएल खिताब बरकरार रखने की तैयारी में अब उन्हें अभ्यास सत्र का एक मिनट भी बर्बाद नहीं करना है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पहले अभ्यास सत्र के दौरान कोहली ने कहा कि उसी जज्बे को बरकरार रखना है जिसके दम पर उन्होंने पिछले साल खिताब जीता था।

अब रास्ता और कठिन

कोहली ने कहा कि हमने पिछले दो-तीन सत्र में काफी मेहनत की है जिसके दम पर पिछले साल यह उपलब्धि हासिल कर सके। अब रास्ता और कठिन होगा, क्योंकि बाकी टीमें भी पूरी चुनौती देंगी। आरसीबी को 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है।

कोहली ने कहा कि हमें समय बर्बाद नहीं करना है। हमें आगे रहना है तो स्विच ऑन कर लीजिए। किसी भी सत्र का एक मिनट भी व्यर्थ नहीं करना है। हमें अगले ढाई महीने में अपना 120 प्रतिशत देना होगा। आरसीबी ने टीम में वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जोर्डन कॉक्स, विकी ओस्तवाल और सात्विक देसवाल को शामिल किया है।

नीलामी रही रोचक

मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर ने कहा कि नीलामी काफी रोचक थी और हमारी टीम बेहतर हुई है। हमने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को लिया है। विराट और रजत की अगुआई में स्थापित खिलाड़ियों के साथ उन्हें आरसीबी का हिस्सा बनाना रोमांचक होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल बात अलग होगी, क्योंकि अब हम खिताब जीत चुके हैं।

उन्होंने कहा, "आरसीबी के सभी प्रशंसकों के लिये यह गर्व की बात है। लेकिन अब पिछला सत्र बीत गया है और नई चुनौती सामने है। यह काफी रोमांचक है और हम आइपीएल जीतने आए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा कि सभी एक दूसरे से मिलकर बहुत खुश हैं। सभी कोचों से फिर मिलकर और अभ्यास करके बहुत अच्छा लग रहा है।

यह भी पढ़ें- 'ये एमएस धोनी का आखिरी IPL...' माही के करीबी ने कह दी बहुत बड़ी बात; क्या सच होगी भविष्यवाणी?

यह भी पढ़ें- IPL 2026: KKR को लगा दोहरा झटका, हर्षित राणा के बाद एक और गेंदबाज चोटिल होकर सीजन से बाहर