विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026: KKR को लगा दोहरा झटका, हर्षित राणा के बाद एक और गेंदबाज चोटिल होकर सीजन से बाहर

Published: Sat, 21 Mar 2026 05:24 PM (IST)

अपने चौथे खिताब की रेस में लगी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को एक और झटका लग गया है। हर्षित ...और पढ़ें

HighLights

  1. कोलकाता को लगा एक और झटका

  2. हर्षित राणा के बाद एक और गेंदबाज हुआ चोटिल

  3. चौथे खिताब की तलाश में कोलकाता

पीटीआई, नई दिल्ली। चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को शनिवार को एक और झटका लगा है। उसके प्रमुख तेज गेंदबाज आकाश दीप पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) से बाहर हो गए।

आकाश दीप कम से कम आठ सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे, जिससे दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का जून की शुरुआत में अफगानिस्तान के विरुद्ध होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध है।

रिहैब में लगे हैं आकाश

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बताया कि आकाश दीप की पीठ के निचले हिस्से में दर्द फिर से उभर गया है और उन्हें ठीक होने में आठ से 12 सप्ताह तक लग सकते हैं। वह आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे और उनका अफगानिस्तान के विरुद्ध होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध है। इस 29 वर्षीय गेंदबाज ने अपना आखिरी मैच जम्मू कश्मीर के विरुद्ध रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के रूप में खेला था।

तब वह पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे थे। उन्होंने पहली पारी में केवल 13 ओवर और दूसरी पारी में सात से कम ओवर फेंके थे। तब से वह बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उन्होंने बुधवार से यहां शुरू हुए केकेआर के अभ्यास शिविर में हिस्सा नहीं लिया। सूत्र ने कहा कि पूरी तरह से फिट होकर वापसी करने में काफी समय लगेगा। इस तरह की चोट में फिट होने के लिए लगभग 10 सप्ताह का समय लगता है। लेकिन इस मामले में इससे भी अधिक समय लग सकता है।

कमजोर होता गेंदबाजी आक्रमण

राणा पहले ही चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए हैं और अब आकाशदीप का बाहर होना टीम के लिए चिंता की बात है। तीन बार की विजेता कोलकाता का गेंदबाजी आक्रमण इससे कमजोर होता जा रहा है। ऐसे में टीम की नजरें अब गेंदबाजी अटैक को मजबूत करने पर होंगी।

यह भी पढ़ें- 11 पाकिस्‍तानी प्‍लेयर रह चुके हैं IPL का हिस्‍सा, 1 तो ट्रॉफी जीतने वाली टीम में था; फिर लग गया बैन

यह भी पढ़ें- IPL 2026: 17 साल से नहीं टूटा युवराज सिंह का ये महा-रिकॉर्ड, अच्छे-अच्छे दिग्गज भी हुए फेल; क्या इस सीजन टूटेगा तिलिस्म?