विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ये एमएस धोनी का आखिरी IPL...' माही के करीबी ने कह दी बहुत बड़ी बात; क्या सच होगी भविष्यवाणी?

Published: Sat, 21 Mar 2026 07:40 PM (GMT+05:30)

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के करीबी माने जाने वाले एक पूर्व खिलाड़ी ने कहा ...और पढ़ें

एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार

एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की जब भी शुरुआत होती है तब ये बातें उठती हैं कि क्या ये महेंद्र सिंह धोनी की आखिरी सीजन होगा? हर सीजन के बाद ये सवाल तब जाता है क्योंकि माही अपने संन्यास का एलान नहीं करते हैं। आईपीएल-2026 की शुरुआत से पहले धोनी के करीबी माने जाने वाले रोबिन उथप्पा ने फिर उनके संन्यास की बात कही है।

उथप्पा अपने आईपीएल करियर के अंत में चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेले थे और साल 2021 में टीम की खिताबी जीत का अहम हिस्सा भी रहे थे। उथप्पा का मानना है कि हो सकता है कि फैंस इस बार आखिरी बार धोनी को खेलते हुए देखें।

संजू को मिले कप्तानी

अपनी बात रखते हुए उथप्पा ने ये भी कहा है कि चेन्नई को ऋतुराज गायकवाड़ की जगह संजू सैमसन को कप्तानी नहीं सौंपनी चाहिए। जियोस्टार पर बात करते हुए उथप्पा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि सीएसके को संजू को कप्तानी देनी चाहिए। आपको गायकवाड़ को एक कप्तान के तौर पर सेट होने का समय देना चाहिए। वह 2024 से टीम की कप्तानी कर रहे हैं। मायने नहीं लगता कि लोग क्या कहते हैं। वह धोनी की परछाईं से बाहर आ रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "आप चाहते हैं कि वह धोनी की छांव से पूरी तरह से बाहर आए और अपनी छाप बनाएं। आप देखना चाहते हैं कि वह कर सकते हैं। आप चाहते हैं कि जब धोनी नहीं हो तो वह टीम की कप्तानी करें। मुझे लगता है कि आप धोनी को थोड़ा फ्री देखेंगे। आईपीएल-2026 उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। मैं उन्हें मेंटर के साथ-साथ प्लेयर के तौर पर खेलते हुए देखना चाहता हूं।"

सबसे सफल कप्तान हैं धोनी

धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है। इसके अलावा चेन्नई सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ खेलने वाली टीम है। धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, वह तब से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: KKR को लगा दोहरा झटका, हर्षित राणा के बाद एक और गेंदबाज चोटिल होकर सीजन से बाहर

यह भी पढ़ें- IPL 2026: 17 साल से नहीं टूटा युवराज सिंह का ये महा-रिकॉर्ड, अच्छे-अच्छे दिग्गज भी हुए फेल; क्या इस सीजन टूटेगा तिलिस्म?