विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरा आखिरी टी20 वर्ल्‍ड कप और T20I मैच', Virat Kohli ने फाइनल के बाद कर दी संन्‍यास की घोषणा

Published: Sat, 29 Jun 2024 11:54 PM (IST)

भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में विराट कोहली ...और पढ़ें

विराट कोहली ने किया टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला
विराट कोहली ने किया टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला

HighLights

  1. विराट कोहली ने किया बड़ा ऐलान
  2. टी20 इंटरनेशनल को कहा अलविदा
  3. टी20 वर्ल्ड कप-2024 के बाद किया फैसला

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप-2024 की खिताबी जीत के बाद बड़ा ऐलान कर दिया। विराट कोहली ने कहा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया फाइनल मैच उनके टी20 करियर का आखिरि मैच है और ये उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है। 

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल में 76 रनों की पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला शांत था लेकिन फाइनल में कोहली ने अहम पारी खेली और भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनकी इस पारी के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। प्लेयर ऑफ दे मैच लेते समय ही कोहली ने संन्यास का ऐलान किया।

कोहली ने क्या कहा

कोहली ने कहा, "ये मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है। ये खिताबी वो चीज है जो हम हासिल करना चाहते थे। आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और फिर ऐसा हो जाता है। भगवान महान है। ये मेरा भारत के लिए खेला गया आखिरी टी20 मैच है। हम विश्व कप जीतना चाहते थे, ये सभी को पता था। ये ऐसी चीज नहीं है कि अगर हम हार जाते तो मैं संन्यास का फैसला नहीं करता। ये अगली पीढ़ी के आने के समय है। ये काफी लंबा इंतजार था, हम आईसीसी टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे थे।"

कोहली ने कहा, "आप रोहित को देखते हैं जिन्होंने नौ टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं। ये मेरा छठा टी20 वर्ल्ड कप था। रोहित इसके हकदार थे। भावनाओं पर काबू करना मुश्किल है।"

कोहली का टी20 करियर

टीम इंडिया के साथ कोहली ने अपना पहला टी20 मैच 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। कोहली ने भारत के लिए कुल 125 मैच खेले। कोहली ने 48.69 की औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 38 अर्धशतक जमाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।