Virat Kohli Net Worth: ONE8 ब्रांड, IPL सैलरी और महंगे रेस्टोरेंट, जानिए विराट कोहली की अरबों की कमाई का पूरा लेखा-जोखा
विराट कोहली का नाम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में शामिल है। वो क्रिकेट के अलावा बिजनेस और विज्ञापन से भी करोड़ों में कमाई करते हैं।
-1793858878598_m.webp)
विराट कोहली का नेटवर्थ (फोटो-विराट कोहली/X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने क्रिकेट में कई सारे रिकॉर्ड्स कायम कर खुद के लिए खूब नाम कमाया है। इसके साथ ही वो कमाई के मामले में भी बड़े-बड़े दिग्गजों से आगे निकल गए हैं। उनका नाम इस समय दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में शुमार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली की कुल नेटवर्थ 1050 करोड़ रूपये है। कोहली क्रिकेट के अलावा, खुद के बिजनेस और विज्ञापन से भी कमाई करते हैं।
क्रिकेट से इतनी कमाई करते हैं कोहली
कोहली भारत के लिए और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलकर अच्छी कमाई करते हैं। आरसीबी उनको एक सीजन खेलने के लिए 21 करोड़ रुपये की सैलरी देती है।
इसके अलावा वो मैच फीस और बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट से भी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, बीसीसीआई से उन्हें सलाना तीन करोड़ रूपये मिलते हैं।
विज्ञापन से भी होती है करोड़ों की कमाई
कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। बड़े-बड़े ब्रांड्स उनके साथ काम कर चुके हैं, जिसमें मान्यवर, ऑडी और पूमा का नाम शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली 30 से ज्यादा ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं। वो विज्ञापन के जरिए लगभग 200 करोड़ रूपये सलाना की कमाई करते हैं।
कोहली सोशल मीडिया से भी अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करोड़ों में फॉलोवर्स हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वो एक पोस्ट करने के 12 करोड़ रूपये लेते हैं।
कोहली चलाते हैं खुद का बिजनेस
कोहली ने क्रिकेट के बाहर भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनका खूद का बिजनेस है। उनके रोगन नाम से कपड़े का ब्रांड है। इसके अलावा, ONE8 फ्रैंचाइज भी उन्हीं का है।
वन8 में कोहली फिटनेस,लाइफस्टाइल से जुड़े प्रोडक्ट और रेस्टोरेंट की भी शुरुआत की। कोहली इससे भी करोड़ों में कमाई कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ICC Rankings: सिर्फ 8 दिन में ही मार्को यानसेन की बादशाहत खत्म, मिचेल स्टार्क ने फिर हासिल की नंबर-1 की कुर्सी
यह भी पढ़ें- Virat Kohli Birthday: विराट कोहली के वो 10 रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!