विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Virat Kohli Birthday: विराट कोहली के वो 10 रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:57 AM (IST)

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान आइए नजर डालते हैं उनके उन 10 रिकॉर्ड पर, जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन है।

विराट कोहली (PC-BCCI)

विराट कोहली (PC-BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन (Virat Kohli Birthday) मना रहे हैं। कोहली ने अपने करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसे किसी के लिए तोड़ना लगभग नामुमकिन है। कोहली ने खुद के दम पर भारत को अनेकों मैच जिताएं हैं और वो लगातार ऐसा 18 साल से अधिक समय से करते आ रहे हैं।

कोहली ने बल्लेबाजी करते हुए सचिन तेंदुलकर के उन रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त किया, जिसे लोग मानते थे कि वो कभी टूटेगा ही नहीं। कोहली को उनकी बल्लेबाजी की वजह से फैंस ने 'किंग' की उपाधि दी। वहीं उनके प्रदर्शन ने उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट का चेज मास्टर बनाया।

कोहली के 10 रिकॉर्ड, जिसका टूटना लगभग नामुमकिन

वनडे में सबसे ज्यादा शतक: कोहली इस समय वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बल्ले से अब तक 55 शतक निकले हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड साल 2023 में अपने नाम किया था।

सबसे तेज 15000 वनडे रन: कोहली ने सितंबर 2026 में वनडे में 15000 रन पूरे किए थे। इसी के साथ वो वनडे इतिहास में सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। कोहली 15000 का आकड़ा छूने वाले सचिन के बाद सिर्फ दूसरे प्लेयर बने थे।

एक वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन: कोहली के नाम एक वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। कोहली ने साल 2023 में 765 रन जड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। इस दौरान उन्होंने छह अर्धशतक और तीन शतक लगाए थे।

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन: कोहली ने साल 2016 में आईपीएल में एक नया इतिहास लिख दिया था। उन्होंने सिर्फ 16 मैचों सात अर्धशतक और चार शतक के साथ 973 रन ठोक दिए थे। इसी के साथ उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया था।

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान: कोहली का बतौर कप्तान टेस्ट करियर शानदार रहा। उन्होंने बल्ले से तो धमाल मचाया ही, साथ ही वो टेस्ट में भारतीय टीम को नई ऊचाइयों पर ले गए। वो भारत के सबसे सफल कप्तान बनकर उभरे। उन्होंने 68 मैचों में 40 जीत हासिल की। वहीं 17 मुकाबलों में हार का मुंह देखा।

8000 से 15000 सबसे तेज: कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 8000 से लेकर 15000 तक सबसे तेज वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड है। इस मुकाम तक किसी भी खिलाड़ी के लिए पहुंचना आसान नहीं होगा।

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट डबल सेंचुरी: कोहली ने भले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मगर बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है। उन्होंने कप्तान के तौर पर पांच दोहरे शतक जड़े हैं।

वनडे में चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक: वनडे में चेज करते हुए कोहली ने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। वो अब तक दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए 30 शतक ठोक चुके हैं।

वनडे में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन: कोहली ने बीते बुधवार को वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। कोहली के नाम अब चेज करते हुए 8741 रन हो गए हैं। उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 8720 रन हैं।

सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड कोहली के नाम है। कोहली ने अपने करियर में अब तक कुल 22 बार ये अवॉर्ड जीता है।

यह भी पढ़ें- 'जिसे देश की परवाह नहीं वो खेलना छोड़ दे', सचिन तेंदुलकर का ड्रेसिंग रूम में दिखा था रौद्र रूप; खिलाड़ियों को लगाई थी जमकर लताड़

यह भी पढ़ें- 'वो मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था', अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड में विकेट लेने के बाद खोला अनोखे सेलिब्रेशन का राज

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।