विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जिसे देश की परवाह नहीं वो खेलना छोड़ दे', सचिन तेंदुलकर का ड्रेसिंग रूम में दिखा था रौद्र रूप; खिलाड़ियों को लगाई थी जमकर लताड़

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:00 AM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बारबाडोस टेस्ट में हार के बाद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों पर भड़क गए थे।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को एक शांत खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। उनका गुस्सा करने या फिर किसी तरह का विवाद देखने को बहुत ही कम मिलता था। हालांकि, एक बार ड्रेसिंग रूम में भारतीय खिलाड़ियों को उनके गुस्से का सामना करना पड़ा था। तेंदुलकर ने प्लेयर्स को टीम छोड़ने की सलाह दी थी। उन्हें इतना गुस्सा 1997 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए बारबाडोस टेस्ट मैच के बाद आया था।

उस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों की लापरवाही देखने को मिली और टीम इंडिया 120 रन भी चेज नहीं कर सकी थी। मैच में हार के बाद तेंदुलकर बुरी तरह से भड़क गए थे और उन्होंने खिलाड़ियों को जमकर लताड़ लगाई थी। दरअसल, उस समय वे भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे और उस मैच में हार के बाद टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई थी।

भारतीय बल्लेबाजों का दूसरी पारी में खराब प्रदर्शन

भारतीय टीम 1997 में वेस्टइंडीज के दौरे पर थी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज और चार मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। पहले दो टेस्ट मैच ड्रॉ रहे थे और तीसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया जीत की स्थिति में थी। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों की लापरवाही की वजह से टीम इंडिया ने उस मुकाबले को गंवा दिया था। उस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 289 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 319 रन बना लिए थे। दूसरी पारी में कैरेबियाई टीम 140 रनों पर सिमट गई और भारत को मैच में जीत के लिए 140 रनों का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम 81 रनों पर सिमट गई और उन्हें 38 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

सचिन तेंदुलकर को आया भयंकर गुस्सा

मैच में हार के बाद भारतीय कप्तान तेंदुलकर बहुत गुस्से में थे। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई। यही नहीं उन्होंने अपनी ऑटो बायोग्राफी में बताया था कि वे सभी खिलाड़ियों से बहुत नाराज थे। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि जो देश के लिए खेलने को लेकर सीरियस नहीं हैं, वे खेलना छोड़ दें। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में दावा किया था कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में पानी की बोतलें भी फेंकी थी।

भारत को सीरीज में मिली थी हार

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने पहले दो और आखिरी दो मैचों को भी ड्रॉ पर समाप्त किया था। इस तरह विंडीज ने टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था। अगर भारतीय बल्लेबाज उस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करते, तो वो सीरीज भारतीय टीम अपने नाम कर सकती थी।

यह भी पढ़ें- 'वो मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था', अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड में विकेट लेने के बाद खोला अनोखे सेलिब्रेशन का राज

यह भी पढ़ें- 'एक मैच से करियर तय नहीं होता', ऑकलैंड में गदर मचाने के बाद अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।