विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था', अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड में विकेट लेने के बाद खोला अनोखे सेलिब्रेशन का राज

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:44 PM (IST)

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेट लेने के बाद अपने अनोखे जश्न का राज खोला, बताया कि यह उनकी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के लिए था।

अर्शदीप सिंह-समरीन कौर

अर्शदीप सिंह-समरीन कौर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन को आउट करने के बाद अनोखे तरीके से जश्न मनाया। उनका इस तरह का जश्न मनाने का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। हालांकि, किसी को भी अंदाजा नहीं था कि उन्होंने ये सेलिब्रेशन किसके लिए था? अर्शदीप ने मैच के बाद खुलासा किया कि उन्होंने ये सेलिब्रेशन अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के लिए किया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने कीवियों को शुरुआती झटके दिए और पहले दो विकेट हासिल किए। अर्शदीप अंत के ओवरों में थोड़े महंगे साबित हुए लेकिन उन्होंने चार विकेट हासिल किए। इसी दौरान उन्होंने जब जैमीसन को अपना शिकार बनाया, तो अलग तरह का जश्न मनाते हुए दिखाई दिए, जिसको लेकर अर्शदीप ने मैच के बाद में खुलासा किया।

अर्शदीप सिंह ने खोला सेलिब्रेशन का राज

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 32वें ओवर में गेंद अर्शदीप सिंह को थमाई। अर्शदीप ने भारतीय कप्तान को निराश नहीं किया और उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर जैमीसन को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने अलग तरह का जश्न मनाया। इस सेलिब्रेशन को लेकर बात करते हुए तेज गेंदबाज ने कहा, "ये मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था। जब हम बाहर घूमने के लिए जाते हैं, तो हम डांस स्टेप्स करते हैं या फिर कुछ ऐसा ही करते हैं। जब भी हमारा थोड़ा मूड खराब होता है, तो हम ऐसे सेलिब्रेशन से एक-दूसरे का मूड ठीक करते हैं। ये सेलिब्रेशन उसके लिए था।"

यहां पर देखें अर्शदीप सिंह के सेलिब्रेशन का वीडियो-

 

अगर स्टार पेसर की बात करें, तो उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। उनकी घातक गेंदबाजी की वजह से भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 185 रनों पर समेट दिया और फिर मुकाबले को पांच विकेट से अपने नाम कर लिया।

समरीन ने आलोचकों को दिया था जवाब

अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन अक्सर उनके साथ विदेशी दौरों पर दिखती हैं। इन दोनों ने जब से अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है, उसके बाद से ही लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ता है। इससे तंग आकर समरीन ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया था और अर्शदीप के प्रति अपना प्यार दिखाया था। उनके पोस्ट अर्शदीप सिंह ने एक खास मैसेज के साथ शेयर किया था।

यह भी पढ़ें- 'एक मैच से करियर तय नहीं होता', ऑकलैंड में गदर मचाने के बाद अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Round-up: आदर्श-माधव की जोड़ी ने रचा इतिहास, जम्मू-कश्मीर के आगे पुडुचेरी हुआ पस्त; उत्तराखंड ने हासिल की प्रचंड जीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।