विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL: श्रीलंका में देखने को मिली विराट-गंभीर की जुगलबंदी, मैच से पहले की लंबी चर्चा

Published: Wed, 31 Jul 2024 08:36 PM (IST)

भारत और श्रीलंका के बीच 2 अगस्‍त से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज से विराट कोहली और रोहित ...और पढ़ें

हाल ही में भारतीय टीम के हेड कोच बने थे गौतम गंभीर। इमेज- सोशल मीडिया
हाल ही में भारतीय टीम के हेड कोच बने थे गौतम गंभीर। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. 2 जुलाई से होगा वनडे सीरीज का आगाज
  2. भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाएंगे 3 वनडे
  3. विराट कोहली की विश्‍व कप के बाद हो रही वापसी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप करने के बाद अब भारत की नजर श्रीलंका को वनडे सीरीज में मात देने पर होगी। सीरीज का आगाज 2 अगस्‍त से होगा। वनडे सीरीज से विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हो रही है। नए हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में यह पहली वनडे सीरीज है।

सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय प्‍लेयर्स ने नेट्स में जमकर अभ्‍यास किया। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने नेट्स में खूब पसीना बहाया। इस दौरान मैदान पर विराट कोहली और गौतम गंभीर की जुगलबंदी देखने को मिली। दोनों ने आपस में लंबी चर्चा की। उनकी इस बातचीत की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कैसे हैं विराट और गंभीर के संबंध

विराट कोहली और गौतम गंभीर अक्‍सर विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों आईपीएल के दौरान दोनों कई बार भिड़ भी चुके हैं। दोनों के बीच विवाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का विषय रहता है। हालांकि, असल जिंदगी में दोनों के रिश्‍ते काफी बेहतर हैं।

हाल ही में गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में विराट कोहली से संबंध को लेकर कहा था, "ये टीआरपी के लिए अच्छा है लेकिन मेरे और विराट के संबंध अच्छे हैं। लेकिन इस बात को पब्लिक करना मैं पसंद नहीं करता है। जरूरी है कि हम 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।"

इमेज क्रेडिट- विमल कुमार एक्‍स 

दोनों की मैसेज पर होती है बात

गौतम गंभीर ने विराट कोहली से मैसेज पर बात भी की थी। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में गंभीर ने कहा था, "हमारी बात हुई है, क्या बात हुई है, कब हुई है, कोच बनने के बाद हुई है, कोच बनने से पहले हुई है ये मैं पब्लिक नहीं कर सकता है। हमारे बीच मैसेज में बात हुई है। मैं एक खिलाड़ी के तौर पर उनकी काफी इज्जत करता हूं। उम्मीद है कि हम मिलकर अच्छा काम कर सकेंगे।"

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 2 अगस्‍त- आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • दूसरा वनडे: 4 अगस्‍त- आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • तीसरा वनडे: 7 अगस्‍त- आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

ये भी पढ़ें: IND vs SL: वनडे सीरीज में इतिहास रचेंगे विराट कोहली, रोहित शर्मा के निशाने पर द्रविड़ का रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।