विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट कोहली ने इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक, ऑलराउंडर ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

Published: Tue, 29 Oct 2024 12:50 PM (IST)

विराट कोहली के बारे में ये बात आम है कि वह दोस्ती पूरे दिन से निभाते हैं और दुश्मनी में ...और पढ़ें

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली यारों के यार हैं, लेकिन अगर वह गुस्सा हो जाएं तो कुछ भी कर देते हैं। इसका उदारहरण ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सेवल ने दिया है। मैक्सवेल ने बताया है कि कोहली एक बार उनसे गुस्सा हो गए थे और उन्हें इंस्टाग्राम से ब्लॉक तक कर दिया था। हालांकि, अब दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु में एक साथ खेलते हैं।

कोहली ही वो शख्स थे जिन्होंने मैक्सवेल को आरसीबी में लाने की बात कही थी। मैक्सवेल ने अपनी किताब में बताया है कि पंजाब किंग्स में साल 2020 में खराब दौर के बाद उनका टीम से बाहर जाना तय था लेकिन तभी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर आए कोहली ने मैक्सवेल से कहा था कि अगर वह नीलामी में जाते हैं तो आरसीबी उनके लिए बोली लगा सकती है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: पुणे में लिटिल फैन से मिले विराट कोहली, तोहफे में दे दी अपनी कीमती चीज, देखें Video

इंस्टाग्राम से किया ब्लॉक

मैक्सवेल ने LiSTNR Sport पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा, "जब मैं आरसीबी में आया तब विराट पहले शख्स थे जिन्होंने मुझे मैसेज किया था। जब मैं आईपील में सीजन से पहले लगने वाले ट्रेनिंग कैम्प में आया तो मैंने कोहली को इंस्टाग्राम पर खोजा, लेकिन वो मिले नहीं। मैं हैरान था। तभी मुझे किसी ने बताया कि अगर कोहली तुम्हें सर्च में नहीं मिल रहे हैं तो इसका मतलब है कि उन्होंने तुम्हें ब्लॉक कर दिया है।"

मैक्सवेल ने आगे बताया, "इसके बाद मैं कोहली के पास गया और पूछा कि क्या तुमने मुझे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया है? कोहली ने कहा हां, शायद इसलिए क्योंकि आपने टेस्ट मैच में मेरा मजाक उड़ाया था। फिर मैंने कहा ठीक है अब अनब्लॉक करो। इसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए।"

क्या हुआ था टेस्ट मैच में

साल 2017 में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने आई थी। तब रांची में तीसरा टेस्ट मैच खेला गया था। कोहली को मैच के पहले दिन फील्डिंग करते हुए कंधे में चोट लग गई थी। दो दिन बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम फील्डिंग करने आई तो मैक्सवेल अपना कंधा पकड़कर कोहली का मजाक उड़ा रहे थे। इसी कारण कोहली को धर्मशाला में खेला गया आखिरी टेस्ट मैच मिस करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Border Gavaskar Trophy के लिए भारतीय टीम का एलान, शमी की नहीं हुई वापसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।