Virat Kohli के सामने फीकी पड़ी Katrina Kaif की चमक, भारतीय क्रिकेटर को एशिया में मिला ये खिताब
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 2023 में गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली शख्सियत बनकर उभरे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एशिया की कई लोकप्रिय हस्तियों को इस मामले में पीछे छोड़ा है। 34 साल के विराट कोहली के सामने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और बीटीएस मेंबर्स जंगकूक व वी की चमक भी फीकी पड़ी।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सर्च इंजिन गूगल में 2023 के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शख्सियत के रूप में उभरे हैं। गूगल ट्रेंड्स से मिले डाटा के मुताबिक कोहली ने एशिया की कुछ बेहद लोकप्रिय सेलिब्रिटीज को पीछे छोड़ दिया है।
जून में रिलीज हुई लिस्ट के मुताबिक कोरियाई पॉप ग्रुप बीटीएस वी ने 2023 के पहले हाफ में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए एशियाई पर्सनालिटी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। हालांकि, भारतीय क्रिकेटर ने पर्सनालिटी के मामले में उन्हें पीछे छोड़ दिया है, जिसे 2023 में सबसे ज्यादा बार गूगल पर सर्च किया गया।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बीटीएस सदस्यों जंगकूक और वी को पीछे छोड़ा। 34 साल के कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को भी पछाड़ा, जिन्हें 2022 में सबसे ज्यादा एशियाई वर्ल्ड वाइड खोजा गया था। यह आंकड़ा पिछले साल गूगल ने दिया था।
एशिया कप में कोहली का धमाका
विराट कोहली के लिए हाल ही में संपन्न एशिया कप निजी तौर पर बेहद शानदार रहा। पूर्व भारतीय कप्तान ने टूर्नामेंट के दौरान अपने वनडे करियर के 13,000 रन पूरे किए और 47वां वनडे शतक भी जमाया। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन की पारी खेली थी।
भारत बना एशिया कप चैंपियन
भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। विराट कोहली को फाइनल में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। कोहली ने एशिया कप के दौराज जो उपलब्धियां हासिल की, उसमें दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।