विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025 से पहले Vaibhav Suryavanshi की एक और आतिशी पारी, लगातार दूसरे मैच में ठोकी फिफ्टी

Published: Fri, 06 Dec 2024 03:43 PM (IST)

Vaibhav Suryavanshi scored half century IPL 2025 से पहले साऊदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन हुआ। वैभव सूर्यवंशी इस ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 67 रन की पारी। इमेज- एक्‍स
वैभव सूर्यवंशी ने खेली 67 रन की पारी। इमेज- एक्‍स

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 से पहले साऊदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन हुआ। वैभव सूर्यवंशी इस नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा प्‍लेयर बने थे। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने उन्‍हें 1 करोड़ 10 लाख की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा था। वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन से पहले अपनी बल्‍लेबाजी का ट्रेलर दिखा दिया है।

अंडर 19 एशिया कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हुआ है। इस बड़े मैच में वैभव के बल्‍ले ने आग उगली। उन्‍होंने 186.11 की स्‍टा्रइक रेट से 36 गेंदों पर 67 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके और 5 छक्‍के भी लगाए। प्रवीण मनीषा ने वैभव को बोल्‍ड किया। वैभव की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने आसानी से सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में एंट्री की।

यूएई के खिलाफ ग्रुप स्‍टेज मैच में भी वैभव सूर्यवंशी का बल्‍ला जमकर चला था। भारतीय सलामी बल्‍लेबाज ने 46 गेंदों पर नाबाद 76 रन की आतिशी पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्‍ले से 3 चौके और 7 छक्‍के निकले थे। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम किया था।

अंडर 19 एशिया कप 2024 के अन्‍य मैचों में वैभव के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यह कुछ खास नहीं था। उन्‍होंने जापान टीम के खिलाफ 23 गेंदों का सामना किया था और 23 रन बनाए थे। भारत ने इस मैच में जापान को 211 रन से रौंदा था। साथ ही टूर्नामेंट के पहले मैच में भारतीय टीम पाकिस्‍तान से टकराई थी। इस मैच में वैभव 1 रन ही बना पाए थे। पाकिस्‍तान ने इस मैच में भारत को 43 रन से रौंदा था।