आईपीएल में चयन के बाद वैभव का क्या था पहला रिएक्शन ? राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो
IPL 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान वैभव सूर्यवंशी पहली बार राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने थे। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था।

वैभव सूर्यवंशी (P.C- BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ मैच में दोहरा शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 52 बॉल में दोहरा शतक पूरा किया, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वैभव की इस पारी की जमकर तारीफ हो रही थी। वैभव आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने सिर्फ 35 बॉल में शतक जड़ा था। राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पहली बार राजस्थान रॉयल्स में चुने जाने के बाद वैभव सूर्यवंशी टीम के मैनेजर रोमी भिंडर से बात कर रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी पहली बार नवंबर 2024 में IPL 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने थे। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। जब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को चुना, तब वैभव एशिया कप की तैयारी के लिए दुबई में थे। रोमी भिंडर ने उन्हें फोन करके "Welcome to Royals beta" कहा, जिस पर वैभव ने बेहद खुशी जताई थी।
आरआर का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है: वैभव सूर्यवंशी
रोमी भिंडर ने जब वैभव सूर्यवंशी से पूछा कि उन्हें रॉयल्स में आकर कैसा लग रहा है। इसके जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उन्हें बहुत ज्यादा खुशी हो रही है।
View this post on Instagram
पहले ही सीजन में वैभव ने मचाया था धमाल
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में अपने पहले ही सीजन में धमाल मचाया था। 2025 में वैभव को सिर्फ सात मैच में मौका मिला। वैभव ने सात मुकाबले में 206.55 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। उन्होंने अपने पहले ही सीजन में शतक लगाया था।
आईपीएल 2026 में जीता ऑरेंज कैप का खिताब
आईपीएल 2026 में वैभव का शानदार फॉर्म जारी रहा। आईपीएल 2026 में वैभव ने 16 मैच की 16 इनिंग में एक शतक और पांच अर्धशतक के साथ 776 रन बनाए। उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट के साथ यह रन बनाए। वैभव को आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप दिया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।