विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाल दिवस के दिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं होंगी देश की निगाहें, बतौर कप्तान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मचाएंगे धमाल

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:46 PM (IST)

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, बिहार के कप्तान के तौर पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में में पदार्पण करेंगे।

वैभव सूर्यवंशी पर होंगी सभी की निगाहें

वैभव सूर्यवंशी पर होंगी सभी की निगाहें

HighLights

  1. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बिहार टीम की कप्तानी संभालेंगे 

  2. इंदौर के होलकर स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच 

  3. बाल दिवस पर युवा कप्तान वैभव के प्रदर्शन पर रहेगी सबकी नजर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भारतीय क्रिकेट में सनसनी बनकर उभरे बिहार के वैभव सूर्यवंशी की चर्चा उनके खेल के साथ ही कम उम्र के कारण भी है। बिहार टीम की कप्तानी का भार 15 साल की उम्र में वैभव के कंधों पर है।

कैप्टन मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में बिहार की टीम शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में जब पहला मैच खेलने उतरेगी तो वैभव की नेतृत्व क्षमता पर भी प्रशंसकों की निगाह होगी। संयोग से इस दिन देश में बाल दिवस भी मनाया जाएगा और 15 साल का यह बच्चा बड़े-बड़ों के छक्के छुड़ाने को मैदान में उतरेगा।

वैभव पर होंगी निगाहें

कैप्टन मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के समूह-बी के मैच इंदौर में खेले जा रहे हैं। इस समूह में बिहार के अलावा पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, सौराष्ट्र, तमिलनाडु और रेलवे की टीमें शामिल हैं। बिहार की पहली टक्कर सौराष्ट्र से होनी है।

होलकर स्टेडियम के बल्लेबाजों के मददगार पिच पर बिहार की पूरी उम्मीदें वैभव पर ही टिकी हैं। वहीं सौराष्ट्र की टीम में जयदेव उनादकट और चेतन सकारिया जैसे चर्चित खिलाड़ी हैं।

दोनों ही टीमों ने अभ्यास में अपनी तैयारियों को परखा। बीते दो दिनों में वैभव अभ्यास के दौरान बल्लेबाजी से ज्यादा फिटनेस और फील्डिंग को वरीयता देते नजर आए।

वैभव मुश्ताक अली ट्राफी में एक ही मैच खेल पाएंगे क्योंकि उन्हें राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत-ए टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने हाल ही में भारतीय टी-20 टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ पदार्पण किया था।

यह भी पढ़ें- दीप्ति शर्मा और मार्को यानसन को शानदार प्रदर्शन का मिला तोहफा, ICC ने दिया खास अवॉर्ड

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान से पिछली खिताबी हार का बदला लेने उतरेगा भारत, 9वीं ट्रॉफी पर होगी लक्ष्य रायचंदानी की सेना की नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।