दीप्ति शर्मा और मार्को यानसन को शानदार प्रदर्शन का मिला तोहफा, ICC ने दिया खास अवॉर्ड
भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और साउथ अफ्रीका के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी को अक्टूबर में शानदार प्रदर्शन का आईसीसी की तरफ से खास तोहफा मिला है।

दीप्ति शर्मा और मार्को यानसन को मिला आईसीसी अवॉर्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और साउथ अफ्रीका के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यानसन ने पिछले महीने शानदार प्रदर्शन किया, जिसका फायदा उन्हें मिला है। दीप्ति को महिला, वहीं यानसन को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया गया है।
यानसन ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। वो टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचे थे। वहीं टेस्ट की ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भी वो टॉप पर काबिज हुए। वहीं दीप्ति का प्रदर्शन जिंबाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार रहा था।
दीप्ति का बेहतरीन प्रदर्शन
दीप्ति ने जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज में शानदार शतक लगाया था। उन्होंने सीरीज में कुल 106 रन बनाए थे। इसके अलावा, उन्होंने महज 3.42 की इकॉनमी रेट से 5 विकेट भी चटकाया था।
इससे पहले उन्होंने टी20 सीरीज में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने एक मैच में बल्ले से 37 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली और दो विकेट भी झटके। भारत ने टी20 और वनडे सीरीज दोनों में ही जिंबाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया था।
यानसन ने किया कमाल
26 साल के यानसन ने अक्टूबर में बल्ले और गेंद दोनों से ही कमाल किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बल्लेबाजी से 198 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में यानसन ने 13 विकेट चटकाए।
गकेबेरहा में हुए मुकाबले में उन्होंने पंजा खोला था। साथ ही उन्होंने 85 रन बनाए थे, जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका ने मैच जीता था। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की थी।
यानसन के साथ आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतने की रेस में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप और पाकिस्तान के अराफत मिन्हास भी थे। वहीं दीप्ति के साथ महिला अवॉर्ड की रेस में ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और बांग्लादेश की सोभना मोस्त्री शामिल थीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।