SMAT: 15 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार को अपनी कप्तानी में दिलाना होगा खिताब
भारतीय टीम के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट टीम का ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी
HighLights
बिहार ने एसएमएटी के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की
वैभव सूर्यवंशी को शुरुआती दो मैचों के लिए कप्तान बनाया गया
सूरज कश्यप को बिहार टीम का उप-कप्तान बनाया गया
जागरण संवाददाता, पटना। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब बिहार की सीनियर क्रिकेट टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा शुक्रवार को कर दी।
टीम की कप्तानी वैभव सूर्यवंशी को सौंपी गई है, जबकि सूरज कश्यप उप-कप्तान बनाए गए हैं। यह पहला मौका होगा, जब वैभव बिहार की सीनियर टीम का नेतृत्व करेंगे। बीसीए की सीनियर चयन समिति ने शुक्रवार को आयोजित बैठक में खिलाड़ियों के ट्रायल और पिछले प्रदर्शन की समीक्षा के बाद टीम को अंतिम रूप दिया।
चार से छह नवंबर तक पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया। चयन समिति के अध्यक्ष हरविंदर सिंह और सदस्य अमिताभ विजयवर्गीय बैठक में मौजूद रहे, जबकि चयनकर्ता एस. सारथ ने टेलीफोनिक माध्यम से हिस्सा लिया।
आक्रामक बल्लेबाजों को टीम में जगह
17 सदस्यीय टीम में कप्तान वैभव सूर्यवंशी के अलावा आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेट कीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेट कीपर), ऋत्विक राज, सूरज कश्यप (उपकप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह शामिल हैं।
मंगल महौर और शाकिब हुसैन की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। शुरुआती दो मुकाबलों के बाद उनकी फिटनेस का आकलन कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
इनके अलावा बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार और प्रशांत श्रीवास्तव को स्टैंडबाय में रखा गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।