विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP T20 League 2023 का मजा होगा दोगुना, Suresh Raina लगाएंगे टूर्नामेंट में चार चांद, मिली बड़ी जिम्मेदारी

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 20 Aug 2023 08:14 PM (IST)

आईपीएल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में पहली बार यूपी टी-20 लीग की शुरुआत होने जा रही है। इस लीग ...और पढ़ें

Suresh Raina बने यूपी टी-20 लीग के ब्रांड एंबेसडर
Suresh Raina बने यूपी टी-20 लीग के ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Suresh Raina Brand Ambassador UP T20 League आईपीएल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में पहली बार यूपी टी-20 लीग की शुरुआत होने जा रही है। इस लीग का आगाज 30 अगस्त से होगा जो कि 16 सितंबर तक खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट को लेकर रविवार यानी 20 अगस्त को ओयोजित एक समारोह में ट्रॉफी, भाग लेने वाली टीमों की जर्सी और एंथम का अनावरण किया गया है।

बता दें कि 6 टीमों में गोरखपुर लायंस, कानपुर सुपरस्टार, काशी रुद्र, लखनऊ फाल्कन्स, मेरठ मावेरिक्स और नोएडा सुपर किंग्स टीम शामिल है। इस लीग के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनेश रैना को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

Suresh Raina बने यूपी टी-20 लीग के ब्रांड एंबेसडर

दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को यूपी टी-20 लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने खुद अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंटर के जरिए दी। ट्वीट कर लिखा गया कि हमें खुशी हो रही है ये एलान करते हुए कि वर्ल्ड कप विनर, सुरेश रैना को यूपी टी-20 लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

यूपी टी-20 लीग की ट्रॉफी, जर्सी और एंथम का हुआ अनावरण

30 अगस्त से 16 सितंबर तक चलने वाली इस लीग की ट्रॉफी, टीमों की जर्सी और एंथम का अनावरण हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य राजीव शुक्ला ने सभी प्रतिभागी टीमों को लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्रिकेट टैलेंट की कोई कमी नहीं है। यूपी टी-20 लीग के जरिए उन्हें एक मंच दिया जाएगा जो खिलाड़ी भविष्य का सितारा बन सकते है यह लीग ऐसे समय में उत्तर प्रदेश में आ रही है जब हमारा राज्य कई मोर्चों पर फल-फूल रहा है और खेल उस विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुझे विश्वास है कि हम उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक उच्च गुणवत्ता वाला टूर्नामेंट लाएंगे।