विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2027: सनराइजर्स हैदराबाद को झटका, ट्रेविस हेड नहीं खेलेंगे अगला आईपीएल

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:33 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2026 12:45 PM (IST)

सनराइजर्स हैदराबाद की तूफानी ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड अगले आईपीएल सीजन में साथ नहीं दिखेगी क्योंकि हेड आईपीएल 2027 के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

ट्रेविस हेड नहीं खेलेंगे अगला आईपीएल

ट्रेविस हेड नहीं खेलेंगे अगला आईपीएल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में तूफानी बल्लेबाजी का पर्याय बन चुकी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी अगले सीजन में नजर नहीं आएगी। सनराइजर्स हैदराबाद की यह ओपनिंग जोड़ी टूटने वाली है। हेड ने टीम मैनेजमेंट को बता दिया है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

वेबसाइट क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, हेड ने यह फैसला व्यस्त इंटरनेशल शेड्यूल के बीच वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए लिया है।

क्या रिलीज करेगी हैदराबाद?

आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख आज है। शाम तक सभी फ्रेंचाइजियां अपनी रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर देंगी। अब देखना होगा कि क्या हैदराबाद हेड को रिलीज करती है या नहीं। फ्रेंचाइजी ने पिछले साल 14 करोड़ में हेड को बनाए रखा था। उनकी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी आईपीएल की सबसे खतरनाक जोड़ी मानी जाती है और ऐसे में हेड का न होना टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है।

अब उसे अपने नए ओपनिंग संयोजन को तलाशना होगा जिसका एक हिस्सा तो अभिषेक होंगे, लेकिन दूसरे हिस्से के लिए टीम को 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी में जंग लड़नी होगी।

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने दे दिए थे संकेत

देखा जाए तो इस सीजन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का आईपीएल में खेलना कुछ संदेह का विषय ही रहेगा क्योंकि टीम के कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि इंटरनेशनल शेड्यूल को देखते हुए टीम के खिलाड़ी आईपीएल को कम प्राथमिकता दे सकते हैं। इस साल ऑस्ट्रेलिया को 20 टेस्ट मैच खेलने हैं।

यह भी पढ़ें- एमएस धोनी खेलेंगे अगला IPL या ले लेंगे संन्यास? आज हो जाएगा साफ

यह भी पढ़ें- IPL 2027 में मोहम्मद शमी को मिल सकती है नई टीम, इस फ्रेंचाइजी से चल रही है बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।