विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीनियर-जूनियर की जंग में बिखर गई थी टीम इंडिया, खिलाड़ी आपस में नहीं करते थे बात; हार के बाद कमरों में बंद रहते थे प्लेयर्स

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:00 AM (IST)

1992 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच आंतरिक कलह के कारण बिखर गई थी, जिससे टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 

भारतीय टीम

भारतीय टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जब कोई टीम एकजुट होकर नहीं खेलती है, तो इसका असर उसके प्रदर्शन पर देखने को मिलता है। ऐसा ही टीम इंडिया के साथ 1992 वर्ल्ड कप में देखने को मिला था, जहां भारतीय टीम दो गुटों में बंट गई थी। सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच दूरी एक खाई बन गई थी, जहां प्लेयर्स आपस में बातचीत भी नहीं करते थे। यहां तक कि हार के बाद खिलाड़ी अपने रूम को लॉक कर लेते थे।

उस विश्व कप में भारत को सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच जंग की कीमत चुकानी पड़ी। टीम इंडिया विश्व कप में केवल दो मैच जीत सकी थी और सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी थी। यहां तक कि युवा खिलाड़ी खुद को बेबस पाते थे। प्लेयर्स एक-दूसरे का मनोबल और आत्मविश्वास नहीं बढ़ाते थे। आइए इस घटना पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

दो गुटों में बंटी भारतीय टीम

1992 विश्व कप में मोहम्मद अजहरूद्दीन की कप्तानी में टीम इंडिया का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। भारत के खराब प्रदर्शन की वजह सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच संवाद की कमी भी थी। उस विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे संजय मांजरेकर ने अपनी आत्मकथा 'इम्परफेक्ट' में बेबाकी से जिक्र किया है। वर्ल्ड कप की टीम में कपिल देव, रवि शास्त्री कृष्णमाचारी श्रीकांत जैसे अनुभवी दिग्गज थे। दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर, अजय जडेजा, विनोद कांबली और प्रवीण आमरे जैसे युवा प्लेयर्स थे।

विश्व कप में भारत को लगातार हार मिल रही थी और यहां पर टीम के अंदर एकजुटता की भी कमी थी। खिलाड़ी हार के बाद एक-दूसरे से चर्चा करने, मनोबल बढ़ाने और आगे के मैचों की रणनीति बनाने के बजाय अलग-अलग रहते थे। हार के बाद प्लेयर्स होटल रूम में अकेले रहते थे। मांजरेकर ने ये भी बताया कि शुरुआती मैचों में विनोद कांबली जैसे युवा प्लेयर्स को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली, जिसकी वजह से वे बहुत परेशान थे। मांजरेकर लिखते हैं कि वे खुद अपनी बल्लेबाजी तकनीक और मानसिक दबाव से जूझ रहे थे।

भारत का निराशाजनक प्रदर्शन

वर्ल्ड कप में टीम में एकजुटता नहीं होने की वजह से भारत का प्रदर्शन भी किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम इंडिया ने लीग स्टेज में आठ मैच खेले, जिसमें से उन्हें दो मैचों में (जिंबाब्वे और पाकिस्तान) ही जीत मिली। भारत को 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका था। भारतीय टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी और सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी थी।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: पाटा पिच, खराब गेंद और लार के इस्तेमाल पर फट पड़े शुभमन गिल, न्यूजीलैंड के साथ इंग्लैंड को भी लपेटा

यह भी पढ़ें- SA vs BAN: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान, लिटन दास होंगे कप्तान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।