SA vs BAN: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान, लिटन दास होंगे कप्तान
बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास टीम की कप्तानी करेंगे, जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है।

लिटन दास

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास के हाथों में होगी। बांग्लादेश ने अनुभवी खिलाड़ियों से सजी टीम की घोषणा की है, जिसमें तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का नाम भी शामिल है। उनके अलावा तेज गेंदबाजी में तस्कीन अहमद और शोरीफुल इस्लाम का भी नाम शामिल है।
गौरतलब हो कि बांग्लादेश की टीम इस समय साउथ अफ्रीका में ही मौजूद है, जहां पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में बांग्लादेशी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टीम का एलान कर दिया है।
लिटन दास करेंगे कप्तानी
लिटन दास वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। उनके अलावा बल्लेबाजी में तौहीद हृदय और तंजीद तमीम को भी स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है। टेस्ट टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को भी वनडे में जगह मिली है। युवा बल्लेबाज परवेज हुसैन को भी टीम में जगह मिली है। बांग्लादेश के लिए वनडे फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है।
तेज गेंदबाजों पर बांग्लादेश ने दी तरजीह
बांग्लादेश ने आगामी वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाजों को तरजीह दी है। बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों को देखते हुए तेज गेंदबाजों पर तरजीह दी है। स्क्वाड में खालेद अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और शोरीफुल इस्लाम जैसे गेंदबाजों को शामिल किया गया है। मिराज, तन्वीर इस्लाम और रिशाद हुसैन के रूप में बांग्लादेश के पास तीन स्पिन विकल्प भी है।
वनडे सीरीज का शेड्यूल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत एक दिसंबर से होगी, जहां पहला मुकाबला ईस्ट लंदन में खेला जाएगा।
- पहला वनडे - 1 दिसंबर 2026, ईस्ट लंदन
- दूसरा वनडे - 4 दिसंबर 2026, गेबेरहा
- तीसरा वनडे - 7 दिसंबर 2027, केपटाउन
वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड
लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदय, तंजीद तमीम, परवेज हुसैन, नईम शेख, नजमुल हुसैन शांतो, यासिर अली चौधरी, जाकिर अली अनीक, मेहदी हसन मिराज, तन्वीर इस्लाम, रिशाद हुसैन, सैयद खालेद अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।