विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA vs BAN: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में बांग्लादेश का 'शर्मनाक' सरेंडर, 31 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा 'अजूबा'

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:47 PM (IST)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 91 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो: BCB)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो: BCB)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 91 रनों पर समेट उन्हें शर्मसार कर दिया। कगिसो रबाडा और मार्को यान्सेन ने आग उगलती हुई गेंदबाजी की, जिसकी तपिश में बांग्लादेशी बल्लेबाज झुलस गए और पूरी टीम 91 रन पर ऑलआउट हो गई। सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में पहली बार ऐसा कारनामा हुआ है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था।

सेंचुरियन में मैच के पहली दिन ने बारिश ने खलल डाला, जिसकी वजह से मुकाबला देरी से शुरू हुआ। प्रोटियाज गेंदबाजों ने पेसर्स के अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया और उन्होंने बांग्लादेश बल्लेबाजों को हथियार डालने पर मजबूर कर दिया। पहले मैच की पहली पारी में 400 रन बनाने वाली बांग्लादेशी टीम यहां मात्र 91 रनों पर सिमट गई।

बांग्लादेश 91 रनों पर सिमटा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम 91 रनों पर सिमट गई। सेंचुरियन के मैदान पर किसी भी टीम का टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे छोटा स्कोर है। सेंचुरियन के मैदान पर 1995 में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला गया था, जिसके बाद से 31 सालों के इतिहास में पहली बार कोई टीम 91 रनों पर ऑलआउट हुई। बांग्लादेश का ये साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में चौथा सबसे छोटा स्कोर है।

इससे पहले बांग्लादेशी टीम 2022 में डरबन में मात्र 53 रनों पर सिमट गई थी। अगर बांग्लादेश के ओवरऑल टेस्ट में सबसे छोटे स्कोर की बात करें, तो ये उनका 12वां सबसे छोटा स्कोर है। बांग्लादेश की टीम का सबसे छोटा स्टोक टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में आया था, जहां पूरी टीम 43 रनों पर सिमट गई थी।

साउथ अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को क्रीज पर अधिक समय तक टिकने नहीं दिया। उनके सात बैटर्स दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके। महफिजुल इस्लाम ने सबसे अधिक 23 रनों की पारी खेली। अफ्रीकी टीम के लिए कगिसो रबाडा और मार्को यान्सेन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। एनरिक नॉर्ट्जे को भी दो सफलता मिली, जबकि वियान मुल्डर और साइमन हार्मर ने एक-एक बांग्लादेशी बल्लेबाज का शिकार किया।

यह भी पढ़ें- डरबन टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया ने की थी बॉल टैम्परिंग, दिग्गज खिलाड़ी के दावे से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें- Asia Cup Rising Stars 2026: यूएई को हराने के बाद ही भारत को मिल पाएगा सेमीफाइनल का टिकट, वैभव-अभिषेक पर रहेंगी नजरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।