विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asia Cup Rising Stars 2026: यूएई को हराने के बाद ही भारत को मिल पाएगा सेमीफाइनल का टिकट, वैभव-अभिषेक पर रहेंगी नजरें

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:10 PM (IST)

भारतीय टीम को एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए यूएई के खिलाफ अनुशासित गेंदबाजी करनी होगी। पाकिस्तान-ए से हारने के बाद, भारत-ए को जीत की दरकार है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों पर निगाहें होंगी।

इंडिया-ए क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

इंडिया-ए क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, दोहा। भारतीय टीम को अगर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विरुद्ध होने वाले मैच में उसके गेंदबाजों को अनुशासित प्रदर्शन करना होगा।

भारतीय गेंदबाज रविवार को ग्रुप बी के एक मैच में पाकिस्तान-ए के बल्लेबाजों पर प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाकर 313 रन का मजबूत स्कोर बनाया। पाकिस्तान ने पांच विकेट खोने के बावजूद अंतिम 11 ओवरों में 83 रन बनाए, जो आखिर में निर्णायक साबित हुए क्योंकि भारत-ए यह मैच 48 रन से हार गया था।

यूएई को हल्के में नहीं ले सकता भारत

यूएई की टीम भले ही पाकिस्तान की तरह मजबूत नहीं है लेकिन उसे हल्के से नहीं लिया जा सकता। यूएई ने पाकिस्तान-ए के विरुद्ध अच्छा प्रदर्शन करके उसकी टीम को 245 रन पर आउट कर दिया था और इसके बाद 184 रन बनाए थे। इससे उसने दिखा दिया था कि वह मजबूत टीमों के विरुद्ध भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इसलिए भारत-ए को सतर्क रहना होगा।

गेंदबाजों को उस तरह का प्रदर्शन करना होगा जैसा कि उन्होंने नेपाल के विरुद्ध किया था। भारत ने उस मैच में नेपाल को केवल 26 रन पर आउट कर दिया था लेकिन भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान-ए के विरुद्ध अपनी उस आक्रामकता को दोहराने में नाकाम रहे। इस मैच में कामचलाऊ गेंदबाज आयुष बडोनी ने हर्षित राणा, प्रिंस यादव और शाहबाज अहमद जैसे नियमित गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जीत होगी जरूरी

यूएई के विरुद्ध जीत मिलने से भारत के तीन मैच में चार अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। भारत की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने नेपाल के विरुद्ध 26 और पाकिस्तान के विरुद्ध 11 रन बनाए। हालांकि, उनके प्रारंभिक जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने अच्छा खेल दिखाया है। भारत इन दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहा होगा।

इस प्रकार हैं टीमें

भारत-ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, अरशद खान, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, हर्षित राणा और प्रिंस यादव।

यूएई: बासिल हमीद (कप्तान), आफताब आलम, अंश टंडन, अर्यांश शर्मा, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह, एथन डिसूजा, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, मुहम्मद शाहदाद, नूरुल्लाह अयोबी, ओमिद रहमान, सोहैब खान, उदीश सूरी और जाहिद अली।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर भी तिलक वर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इस अनचाही लिस्ट में हुए शामिल

यह भी पढ़ें- प्लेयर्स से ड्रेसिंग रूम में बात करो...तिलक वर्मा पर क्यों फूटा अजिंक्य रहाणे का गुस्सा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।