विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्लेयर्स से ड्रेसिंग रूम में बात करो...तिलक वर्मा पर क्यों फूटा अजिंक्य रहाणे का गुस्सा?

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:33 PM (IST)

भारत ए की हार के बाद सार्वजनिक रूप से साथी खिलाड़ी को निशाना बनाने के सवाल पर तिलक वर्मा को अजिंक्य रहाणे ने नसीहत दी है। 

तिलक वर्मा (P.C- X)

तिलक वर्मा (P.C- X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए को पाकिस्तान ए के हाथों हार का सामना करना पड़ा। तिलक वर्मा ने शतकीय पारी खेली, मगर इसके बावजूद भारतीय टीम टारगेट से काफी दूर रह गई। भारत की हार के बाद तिलक वर्मा ने हार की वजह बताते हुए कहा कि जब हमें तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, तब शाहबाज़ आउट हो गए, अगर वह दो ओवर और टिक जाते तो शायद मैं मैच जिता सकता था। तिलक वर्मा के इस बयान पर पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे भड़क गए हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से साथी खिलाड़ी को निशाना बनाने पर तिलक वर्मा को नसीहत दी है।

रहाणे ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए सार्वजनिक मंच पर अपने ही साथी खिलाड़ी के बारे में ऐसी टिप्पणी करने के लिए तिलक वर्मा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि तिलक वर्मा को ऐसे बयान से बचना चाहिए था।


जो कहना है कि ड्रेसिंग रूम में कहें: रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने कहा कि किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन को लेकर कोई भी चिंता या फीडबैक मैच के बाद की बातचीत के बजाय ड्रेसिंग रूम के अंदर ही दिया जाना चाहिए। रहाणे ने कहा, कोई नहीं चाहता कि आप दुनिया के सामने अपने खिलाड़ी के बारे में कुछ कहें, अगर आपको कुछ कहना है, तो ड्रेसिंग रूम में जाकर कहें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। रहाणे ने कहा कि कभी-कभी कप्तान के तौर पर आपको सही मौका नहीं मिल पाता, क्योंकि आपके दिमाग में बहुत सी बातें चल रही होती हैं, जब आप प्रेजेंटेशन के लिए आते हैं और जो आप कहना चाहते हैं, शायद वह नहीं कह पाते, बल्कि कुछ और ही कह जाते हैं।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि तिलक की टिप्पणी पूरी तरह से जानबूझकर न की गई हो, मगर यह अनुभव 'इंडिया ए' के युवा कप्तान के लिए सीखने का एक मौका होना चाहिए। रहाणे ने कहा कि मुझे यकीन है कि कप्तान के तौर पर तिलक वर्मा सीखेंगे, उनके लिए यह एक अनुभव है कि चीजों को कैसे संभालना है।

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ए के खिलाफ 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया A की टीम 49.1 ओवर में 265 रनों पर ऑलआउट हो गई। तिलक वर्मा ने 149 गेंदों पर 100 रन बनाए। जब इंडिया A का स्कोर 129/5 था तब उन्होंने शाहबाज़ के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 112 रनों की अहम साझेदारी की। शाहबाज ने 56 रन बनाए। शाहबाज़ 43वें ओवर में आउट हो गए, जिसके बाद इंडिया A की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने अपने बाकी विकेट भी गंवा दिए.

तिलक वर्मा की धीमी पारी पर सवाल

भारत ए की हार के बाद तिलक वर्मा की धीमी पारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उनकी इस धीमी शुरुआत के कारण दूसरे बल्लेबाजों पर जरूरी रन रेट बनाए रखने का अतिरिक्त दबाव आ गया। पहले अभिषेक शर्मा ने अपना विकेट गंवाया, उसके बाद रन गति बढ़ाने में शाहबाज भी आउट हो गए। सोशल मीडिया पर भी तिलक वर्मा की धीमी बल्लेबाज पर फैंस का गुस्सा फूटा है।

 

यह भी पढ़ें- 'भारत को तीसरी बार'... सूर्यकुमार यादव ने कही दिल की बात, टीम इंडिया में वापसी पर क्या बोले?

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह के पिता योगराज पर फूटा पृथ्वी शॉ का गुस्सा, लीगल एक्शन लेने की दी चेतावनी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।