युवराज सिंह के पिता योगराज पर फूटा पृथ्वी शॉ का गुस्सा, लीगल एक्शन लेने की दी चेतावनी
पृथ्वी शॉ ने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को उनके निजी जीवन पर टिप्पणी करने के लिए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। शॉ ने कहा कि वह अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली नकारात्मकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पृथ्वी शॉ-योगराज सिंह
HighLights
पृथ्वी शॉ ने योगराज सिंह को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी
योगराज ने शॉ के निजी जीवन पर टिप्पणी की थी
शॉ ने अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान न पहुंचाने की बात कही
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। पृथ्वी का कहना है कि उनकी प्रतिष्ठा को अगर कोई नुकसान पहुंचाता है, तो वे उसके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। योगराज ने शॉ के निजी जीवन पर टिप्पणी की थी और उनके करियर में आए उतार को शराब और लड़की के साथ जोड़ा था।
गौरतलब हो कि भारत को अपनी कप्तानी में 2018 में शॉ ने वर्ल्ड कप जिताया था। उन्हें भारत का भविष्य माना जाता था और इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए 18 साल की उम्र में टेस्ट में डेब्यू कर लिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने डेब्यू पर शतक जड़ा। हालांकि, लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम इंडिया से बाहर हो गए। उनके निजी जीवन में भी कई तरह के विवाद देखने को मिले, जिसके बाद योगराज ने उनकी तुलना विनोद कांबली से की थी।
योगराज सिंह ने पृथ्वी शॉ पर की थी टिप्पणी
योगराज ने स्पोर्ट्स लॉन्चपैड पर बात करते हुए शॉ पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, "शॉ की हालत क्यों खराब हुई? उनसे पहले विनोद कांबली के साथ भी ऐसा हुआ। पार्ट, लड़कियों के साथ संबंध, सिगरेट और शराब पीने की वजह से ऐसा हुआ था। मैंने एक बार कांबली से पूछा था कि बेटा तुम क्या हो? तुम्हारे अंदर बहुत प्रतिभा है। वे 2:30 बजे कमरे में आ रहे थे और अगले दिन कर्टनी वॉल्श ने गेंदबाजी की और वे आउट हो गए। उसके बाद वो लड़की भी छोड़कर उसे चली गई।"
उन्होंने आगे कहा, "शॉ के साथ भी यही हुआ। तुम पार्टियों में जाते हो, औरतों के साथ संबंध बनाते हो, शराब पीते हो और बुरी संगत में हो। इस वजह से तुम्हारे साथ भी वही हुआ।"
शॉ ने किया पलटवार
शॉ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने लिखा, "मेरा पास्ट मेरी जिंदगी का हिस्सा है। मेरे पास इसे छुपाने या शर्मिंदा होने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं ये बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं करूंगा कि कोई भी मेरे पास्ट का इस्तेमाल नकारात्मकता फैलाने, बेवजह विवाद खड़ा करना या मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाए। ये आखिरी चेतावनी है। इस तरह की एक्टिविटी से व्यक्ति लीगल एक्शन भी ले सकता है।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।