विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND A vs PAK A: हर्षित राणा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच मचा दंगल, मैच के शुरू होने से अंत तक जोश रहा हाई- Video

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:41 PM (GMT+05:30)

एशिया कप राइजिंग स्टार में इंडिया-ए के गेंदबाज हर्षित राणा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच मैच की शुरुआत से ही जमकर बहस हुई। इसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

हर्षित राणा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हुई बहस

हर्षित राणा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हुई बहस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया-ए की तरफ से खेल रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा रविवार को पाकिस्तान-ए के खिलाफ खेले गए मैच में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। उन्होंने मैच की शुरुआत से ही अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ टिप्पणियों से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान किया और फिर अंत में बल्लेबाजी करते समय पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मैच में पाकिस्तान-ए ने इंडिया-ए को 48 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बनाए। इंडिया-ए की टीम 49.1 ओवरों में महज 265 रनों पर ही ढेर हो गई।

राणा ने की शुरुआत

राणा जब गेंदबाजी कर रहे थे तब वह शमील हुसैन और माज सदाकत को लगातार परेशान कर रहे थे और हर गेंद के बाद जाकर उनसे कुछ न कुछ कह रहे थे। शमील जब आउट हुए तो राणा ने उन्हें बाहर जाने का इशारा करते हुए कुछ कहा भी था। राणा ने उनका कैच आयुष बडोनी की गेंद पर लपका था। ऐसे में जब राणा बल्लेबाजी करने आए तो पाकिस्तानी खिलाड़ी भी उन पर टूट पड़े। मोहम्मद इमरान की गेंद पर फरहान युसूफ ने राणा का कैच लिया और वह बिना खाता खोले आउट हो गए।

राणा जब आउट होकर ड्रेसिंग रूम जा रहे थे तब सूफियान मुकीम भी उनको गुस्से में कुछ कहते दिखे और राणा चुपचाप मुंह लटकाए पवेलियन लौट लिए।

 

तिलक का शतक बेकार

इंडिया की तरफ से कप्तान तिलक वर्मा ने 100 रनों की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। तिलक एक छोर से अकेले लड़ते रहे और आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए। उनसे पहले अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों पर छह चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 70 रनों की पारी खेली। शाहबाज अहमद ने 49 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 56 रन बनाए और तिलक के साथ शतकीय साझेदारी की, लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी इंडिया-ए की टीम बिखर गई।

यह भी पढ़ें- IND A vs PAK A: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान हुआ ड्रामा, टॉस पर इंटरव्यूअर से हुई बड़ी चूक

यह भी पढ़ें- Ind A vs Pak A: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, वैभव-अभिषेक पर होंगी निगाहें; जानिए कब और कैसे देखें मैच लाइव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।