IND A vs PAK A: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान हुआ ड्रामा, टॉस पर इंटरव्यूअर से हुई बड़ी चूक
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए के मैच के दौरान टॉस में एक बड़ा ड्रामा हुआ। इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति से गलती हुई, जिसे पाकिस्तानी कप्तान अब्दुल समद ने सुधारा।

तिलक वर्मा-अब्दुल समद (फोटो: ACC)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए मैच में टॉस के दौरान बड़ा ड्रामा देखने को मिला। टॉस के दौरान इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति से बड़ी चूक हो गई, जिसके बाद पाकिस्तानी कप्तान अब्दुल समद ने उनकी गलती का एहसास कराया और उन्होंने अपना फैसला बदला।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स का ये मुकाबला कतर के दोहा में खेला जा रहा है। टीम इंडिया अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों से बुरी तरह से हराकर आ रही है। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में यूएई को हराया था। इस तरह दोनों टीमें अपना पहला मैच जीतकर यहां आ रही हैं। हालांकि, टॉस के दौरान एक छोटा स ड्रॉमा देखने को मिला।
भारत-पाकिस्तान मैच में ड्रामा
भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस का सिक्का उछाला। पाक कप्तान अब्दुल समद ने हेड कॉल किया और जैसे ही सिक्का नीचे गिरा इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति ने इसे टेल बताया। इसके बाद तिलक और समद दोनों ही सिक्के को देखने लगे। समद ने यहां गलती पकड़ ली है और उन्होंने माइक में बताया कि ये हेड है। इसके बाद इंटरव्यूअर ने अपनी गलती सुधारी।
गौरतलब हो कि ऑपरेशन सिंदूर से बाद से ही भारत और पाकिस्तान मैच में दोनों कप्तान हैंडशेक नहीं करते हैं। इस मुकाबले में भी यही देखने को मिला। तिलक और समद ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। बता दें कि पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। भारत ने पहले मैच में नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज की थी और इस वजह से उन्होंने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। पाकिस्तान भी बिना कोई बदलाव के मैदान पर उतरी है।
इंडिया ए की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।
पाकिस्तान ए की प्लेइंग-11
शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मुकीम, अली रजा।
यह भी पढ़ें- IND A vs PAK A Live Score: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की तूफानी शुरुआत, शमील की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
यह भी पढ़ें- केएल राहुल ने बताई न्यूजीलैंड में सफल होने की वजह, यशस्वी जायसवाल की तारीफ में पढ़े कसीदे
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।