वेलिंग्टन टेस्ट के बाद सौरव गांगुली को क्यों आई इन दो खिलाड़ियों की याद? बीसीसीआई से पूछा सवाल
वेलिंग्टन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के चयन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फ्लैट पिचों पर शुद्ध स्पिनर की आवश्यकता पर जोर देते हुए कुलदीप यादव और मानव सुथार को याद किया।

सौरव गांगुली ने टीम सेलेक्शन पर उठाए सवाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया। टीम इंडिया के पास जीत का मौका था, लेकिन वह इसके लिए जरूरी विकेट ले नहीं पाई। इस मैच के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम सेलेक्शन को लेकर सवाल खड़े किए हैं और दो खिलाड़ियों को खास तौर पर याद किया है।
भारत को मैच के आखिरी दिन सोमवार को जीत के लिए न्यूजीलैंड के आठ विकेट चाहिए थे जो टीम इंडिया ले नहीं पाई और एक घंटे पहले ही दोनों टीमों ने आम सहमति से मैच को ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला किया।
कहां गए ये दोनों
इस ड्रॉ के बाद बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक पोस्ट करते हुए दो खिलाड़ियों को याद किया। गांगुली ने कहा कि घर से बाहर टेस्ट मैच जीतने के लिए फ्लैट पिचों पर एक विशुद्ध स्पिनर की जरूरत होती है। उन्होंने लिखा, "भारत ने इस सीरीज में शानदार खेल दिखाया है। पहले सफेद गेंद की सीरीज में और अब लाल गेंद की सीरीज में बल्लेबाजी शानदार रही, लेकिन उन्हें समझना होगा कि बाहर टेस्ट मैच जीतने के लिए आपको इस तरह की फ्लैट पिचों पर एक विशुद्ध स्पिनर की जरूरत होती है। आपको टेस्ट क्रिकेट में एक तो खिलाना ही होगा। वॉशिंगटन एक ऑलराउंडर के तौर पर खेल सकते हैं। कुलदीप और मानव सुथार कहां हैं बीसीसीआई?"
India has been brilliant this series .. white ball and now red ball .. the batting application looked super .. but they must understand to win test matches away a genuine spinner is a must on pitches which get flat with time ..u have to play one in test cricket .. Washington can play as an allrounder ..@bcci where is Kuldeep or Manav sutar ?
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 23, 2026
हुई थी आलोचना
टीम इंडिया ने इस मैच में रवींद्र जडेजा की जगह सुंदर को प्लेइंग-11 में खिलाया था। टीम के इस फैसले की जमकर आलोचना हुई थी। इससे पहले कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज कर गुरनूर बराड़ को शामिल किया गया था। इस फैसले पर भी सवाल उठे थे। जडेजा बतौर ऑलराउंडर और एक स्पिनर के तौर पर सुंदर से बेहतर हैं और वह इस बात को साबित कर चुके हैं। ऐसे में उनकी जगह सुंदर को तरजीह देना कई लोगों को अखरा था।
यही नहीं। इस मैच में मोहम्मद सिराज को भी बाहर बैठाया गया था और टीम के इस फैसले की भी जमकर आलोचना हुई थी और अभी भी हो ही रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।