विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: शुभमन गिल के समय से पहले हाथ मिलाने पर मचा बवाल, कहीं गलती तो नहीं कर गए भारतीय कप्तान?

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:53 PM (GMT+05:30)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में पहला टेस्ट ड्रॉ रहा, जिस पर शुभमन गिल के समय से पहले मैच खत्म करने के फैसले की आलोचना हो रही है। 

वेलिंग्टन टेस्ट ड्रॉ पर हुआ खत्म

वेलिंग्टन टेस्ट ड्रॉ पर हुआ खत्म 

HighLights

  1. वेलिंग्टन टेस्ट मैच रहा ड्रॉ

  2. शुभमन गिल के फैसले पर सवाल उठे, आलोचना हुई

  3. गिल ने गेंदबाजों की थकान को कारण बताया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्ऱॉ पर खत्म हुआ। यह मैच समय से पहले ही खत्म हो गया। मैच में तकरीबन एक घंटे का समय बचा था, लेकिन इससे पहले ही दोनों टीमों ने हाथ मिला लिए और आपसी सहमति से यह मैच ड्रॉ कर लिया। इसे लेकर अब भारतीय कप्तान शुभमन गिल की आलोचना भी हो रही है। उनके इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं।

भारत को मैच के आखिरी दिन न्यूजीलैंड के आठ विकेट गिराने थे। पांचवें दिन जब कीवी टीम मैदान पर उतरी तो वह भारत से 233 रन पीछे थी। इससे पहले ही भारत को मेजबान टीम के बाकी बचे विकेट निकालने थे। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के कुल पांच विकेट गिरा दिए थे, लेकिन फिर ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल टिक गए और मैच ड्रॉ रहा।

गंभीर ने दिया आदेश!

मैच खत्म होने से पहले कप्तान गिल ड्रेसिंग रूम में गए थे। वहां से आने के कुछ देर बाद उन्होंने न्यूजीलैंड टीम से हाथ मिला मैच ड्रॉ करा लिया। मैच में तकरीबन एक घंटे का समय बचा था और इसमें 10-12 ओवर आराम से फेंके जा सकते थे जिसमें टीम इंडिया की जीत की संभावना थी। भारत को मिचेल और फिलिप्स के विकेट चाहिए थे क्योंकि इन दोनों के बाद तो सिर्फ गेंदबाज बचे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत के पास जीत का मौका अंत तक था, लेकिन गिल ने इसे गंवा दिया।

हालांकि, गिल ने इसे लेकर सफाई भी दी है और कहा है कि पिच से गेंदबाजों को कुछ मदद नहीं मिल रही थी ऐसे में 5-10 ओवर और खेलने से कोई अंतर नहीं पड़ता। मैच के बाद गिल ने कहा, "अगर विकेट से थोड़ी बहुत मदद मिलती तो हो सकता है कि हम खेलते, लेकिन हमारे तेज गेंदबाज थक गए थे। उन्होंने इस मैच में 50 ओवरों तक गेंदबाजी की है। सभी ने। इसके अलावा अगले टेस्ट मैच में ज्यादा समय नहीं है। तीन दिन बाद दूसरा टेस्ट मैच है और हमें कल सफर करना है। इसलिए हम अपने गेंदबाजों को तरोताजा रखना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि 5-10 अतिरिक्त ओवरों से कुछ ज्यादा अंतर पड़ता।"

मिचेल और फिलिप्स ने टाली हार

न्यूजीलैंड ने पांचवें और आखिरी दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 119 रनों के साथ की थी। उसने अपने तीन विकेट जल्दी खो भी दिए थे जिससे भारत की जीत की उम्मीद जग गई थी। हालांकि, मिचेल और फिलिप्स ने विकेट पर पैर जमाए और भारतीय गेंदबाजों के लिए मुश्किल पैदा की। मिचेल ने 186 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाए। वहीं, फिलिप्स ने 126 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 26 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 'कोई फर्क नहीं पड़ता', मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर करने पर शुभमन गिल ने दी सफाई

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: जीत रह गई दूर तो पिच को दोष देने लगे शुभमन गिल, समय से पहले हथियार डालने की भी बताई वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।