पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर भी तिलक वर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इस अनचाही लिस्ट में हुए शामिल
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में तिलक वर्मा ने पाकिस्तान-ए के खिलाफ शतक जड़ा, लेकिन यह लिस्ट-ए क्रिकेट में दूसरे सबसे धीमे भारतीय शतक के रूप में दर्ज हुआ।

तिलक वर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तिलक वर्मा ने रविवार, 22 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ दोहा में खेले गए मुकाबले में शतक लगाया लेकिन उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में पाक के खिलाफ भारत को 48 रनों से हार मिली और तिलक की संघर्ष भरी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। उन्होंने भले ही सेंचुरी बनाई लेकिन उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
तिलक ने पाकिस्तान-ए के खिलाफ बेहद धीमी बल्लेबाजी की और 148 गेंदों पर शतक लगाया, जिसकी वजह से उनका नाम अनचाही लिस्ट में शामिल हो गया है। वे लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे धीमा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के लिए मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी की लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके।
तिलक वर्मा का नाम अनचाही लिस्ट में शामिल
पाकिस्तान-ए के खिलाफ तिलक ने 148 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की क्योंकि इंडिया-ए की टीम पाक गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रही थी। तिलक अब लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे धीमा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर मनोज प्रभाकर हैं, जिन्होंने 151 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। तिलक ने पाक के खिलाफ 149 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा।
पाकिस्तान-ए की शानदार बल्लेबाजी
पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने शानदार शुरुआत की और भारतीय गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव डाल दिया। पाकिस्तानी टीम ने 313 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 314 रनों का लक्ष्य दिया।
इंडिया-ए को मिली हार
पाकिस्तान के 314 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 265 रनों पर सिमट गई और उन्हें 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा। तिलक के अलावा अभिषेक शर्मा (70) और शाहबाज अहमद (59) ने अर्धशतक लगाया लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब तक खेले गए दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं। पाक के खिलाफ के खिलाफ वे 11 रन बनाकर आउट हो गए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।